फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nine year old girl bitten by dog family member got her exorcised instead of treatment died

यूपी: कुत्ते ने नौ साल की बालिका को काटा, घरवालों ने इलाज की जगह कराई झाड़फूंक...; तब तक हो गई बहुत देर

Wed, 25 Oct 2023 12:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Oct 2023 12:46 PM IST
सार

कुत्ते के काटने से नौ साल की बालिका की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने लापरवाही करते हुए एआरवी लगवाने की जगह झाड़फूंक करा दी। जब तक बात समझ आई, बहुत देर हो चुकी थी। 
 

विज्ञापन
nine year old girl bitten by dog family member got her exorcised instead of treatment died
dog attack

विस्तार

आगरा के बाह में चौसिंगी गांव में आठ वर्षीय पूनम की कुत्ते के काटने से हुए रेवीज के संक्रमण से मौत हो गई। परिजनों ने गांव में ही झाड़फूंक कराई थी। एआरवी नहीं लगवाया था। परिजनों ने बताया कि एक पखवाड़े पहले धर्मेन्द्र की पुत्री पूनम गांव की दुकान पर सामान लेने गई थी। रास्ते में कुत्ते ने काट लिया था। उसकी मां निशा ने गांव में ही झाड़फूंक कराया था। एआरवी नहीं लगवाया था। शनिवार की शाम उसकी तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन


परिजन इलाज के लिए बाह सीएचसी पर ले पहुंचे थे। जहां से एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। एसएन पहुंचने से पहले ही पूनम की सांसें थम गई। अधीक्षक बाह डॉ जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि परिजन बच्ची को एआरवी लगवाने के लिए अस्पताल नहीं लाए थे। रेबीज के संक्रमण से जान गई है।
विज्ञापन


पहले भी हुई है जानलेवा लापरवाही
बता दें इससे पहले 8 अगस्त 2023 को जैतपुर के रैपुरा दीक्षित गांव के मनोज पुरोहित (47) की कुत्ते के काटने से मौत हुई थी। उन्हें दो महीने पहले कुत्ते ने काटा था। उसके बाद झांड़ फूंक कराया था। एआरवी नहीं लगवाई थी। अजीब हरकतों के साथ हालत बिगड़ने पर परिजन एसएन ले गए, लेकिन जान नहीं बच सकी। वहीं 12 दिसंबर 2022 को बाह के रुदमुली गांव के नैतिक भदौरिया (13) की कुत्ते के काटने से मौत हुई थी। नैतिक भदौरिया को डेढ़ महीने पहले कुत्ते ने काटा था। उसने यह बात परिजनों से छिपाई थी। जीभ लपलपाने पर परिजन एसएन ले गए, परंतु जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed