फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine terrorists entered in Krishna janmbhoomi One Arrests NSG Commandos Continue To Operate

मथुरा में मॉकड्रिल: कृष्ण जन्मस्थान में घुसे नौ आंतकी!, एक पकड़ा, ऑपरेशन में उतरे एनएसजी कमांडो

Sat, 17 Jul 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 17 Jul 2021 12:12 AM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर शुक्रवार की शाम सात बजे शुरू हुई मॉकड्रिल, देर रात चल चली

विज्ञापन
Nine terrorists entered in Krishna janmbhoomi One Arrests NSG Commandos Continue To Operate
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में शुक्रवार की शाम श्रीकृष्ण जन्मस्थान में आवासीय गेट से नौ आतंकी अंदर घुस गए। आतंकी घुसने के बाद हरकत में आई पुलिस, सीआरपीएफ के जवानों ने पोजिशन ले ली। आतंकी वारदात के बाद तेज तर्रार एटीएस के जवानों ने मंदिर में प्रवेश करने के कुछ ही देर बाद एक आतंकी को पकड़ लिया।

विज्ञापन

आठ आतंकियों ने लीला मंच, भागवत भवन और ईदगाह पर पोजिशन लेकर जवानों को निशाना बनाकर गोलीबारी और हैंड ग्रेनेड फेंकने शुरू कर दिया। लगातार हो रही गोलीबारी को देखते हुए तत्काल एनएसजी कमांडो को कॉल किया गया। एनएसजी कमांडो ने आवासीय गेट से प्रवेश करके आतंकियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन की शुरुआत की। फिलहाल एनएसजी पूरी तरह अपने ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने के लिए जुटे दिखे। ऑपरेशन अभी तक जारी रहा।
विज्ञापन

यह मॉकड्रिल अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर शाम साथ बजे से शुरू हुई और रात 10 बजे तक जारी थी। मॉकड्रिल के चलते जन्मस्थान के यलो जोन को पुलिस और पीएसी के जवानों ने घेर रखा था और आवागमन पूरी तरह वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया था। एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि आतंकी वारदात को देखते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर एनएसजी कमांडोज ने मॉकड्रिल किया है। इस मॉकड्रिल में यूपी एटीएस, सीआरपीएफ, पीएसी और पुलिस भी संग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी: पश्चिम बंगाल की हार से लिया सबक, संघ ने सूबे के विधानसभा चुनाव के लिए बनाई नई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed