{"_id":"60f1ba3b9e472d52bb28985b","slug":"nine-terrorists-entered-in-krishna-janmbhoomi-one-arrests-nsg-commandos-continue-to-operate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में मॉकड्रिल: कृष्ण जन्मस्थान में घुसे नौ आंतकी!, एक पकड़ा, ऑपरेशन में उतरे एनएसजी कमांडो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में मॉकड्रिल: कृष्ण जन्मस्थान में घुसे नौ आंतकी!, एक पकड़ा, ऑपरेशन में उतरे एनएसजी कमांडो
Sat, 17 Jul 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:12 AM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर शुक्रवार की शाम सात बजे शुरू हुई मॉकड्रिल, देर रात चल चली
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में शुक्रवार की शाम श्रीकृष्ण जन्मस्थान में आवासीय गेट से नौ आतंकी अंदर घुस गए। आतंकी घुसने के बाद हरकत में आई पुलिस, सीआरपीएफ के जवानों ने पोजिशन ले ली। आतंकी वारदात के बाद तेज तर्रार एटीएस के जवानों ने मंदिर में प्रवेश करने के कुछ ही देर बाद एक आतंकी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
आठ आतंकियों ने लीला मंच, भागवत भवन और ईदगाह पर पोजिशन लेकर जवानों को निशाना बनाकर गोलीबारी और हैंड ग्रेनेड फेंकने शुरू कर दिया। लगातार हो रही गोलीबारी को देखते हुए तत्काल एनएसजी कमांडो को कॉल किया गया। एनएसजी कमांडो ने आवासीय गेट से प्रवेश करके आतंकियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन की शुरुआत की। फिलहाल एनएसजी पूरी तरह अपने ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने के लिए जुटे दिखे। ऑपरेशन अभी तक जारी रहा।
विज्ञापन
यह मॉकड्रिल अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर शाम साथ बजे से शुरू हुई और रात 10 बजे तक जारी थी। मॉकड्रिल के चलते जन्मस्थान के यलो जोन को पुलिस और पीएसी के जवानों ने घेर रखा था और आवागमन पूरी तरह वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया था। एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि आतंकी वारदात को देखते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर एनएसजी कमांडोज ने मॉकड्रिल किया है। इस मॉकड्रिल में यूपी एटीएस, सीआरपीएफ, पीएसी और पुलिस भी संग रही।
विज्ञापन
यूपी: पश्चिम बंगाल की हार से लिया सबक, संघ ने सूबे के विधानसभा चुनाव के लिए बनाई नई रणनीति