फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine shops in the shoe-cloth market in Sanjay Place were sealed.

Agra News: संजय प्लेस में जूता-कपड़ा मार्केट की नौ दुकानें सील

Wed, 11 Mar 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 11 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Nine shops in the shoe-cloth market in Sanjay Place were sealed.
आगरा। नगर निगम प्रशासन ने गृहकर बकायेदारों पर सख्ती करते हुए संजय प्लेस स्थित जूता और कपड़ा मार्केट में बड़ी कार्रवाई की। राजस्व टीम ने अभियान चलाकर नौ कारोबारियों की दुकानों को सील कर दिया। सहायक नगर आयुक्त और कर निर्धारण अधिकारी श्रद्धा पांडेय ने बताया कि दुकानों पर कुल 10.26 लाख रुपये का गृहकर बकाया चल रहा था। कई बार नोटिस देने और कुर्की वारंट जारी किए जाने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं कराई गई। इसके बाद ये कार्रवाई हुई।
विज्ञापन




कार्रवाई जोनल अधिकारी हरीपर्वत और कर निर्धारण अधिकारी अक्षय कुमार के नेतृत्व में की गई। सील की गई दुकानों में प्रमुख रूप से सीताराम, जेके मार्केटिंग, राम गोपाल, जवाहरलाल, सुंदर दास, रिवोल्यूशन क्लासेज, मैक्सम शू फैक्टरी, राजीव कटरा और मनमोहन भसीन के प्रतिष्ठान शामिल हैं। इनमें मनमोहन भसीन पर सर्वाधिक 1.08 लाख रुपये का गृहकर बकाया है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि वार्षिक राजस्व लक्ष्य पूरा करना निगम की प्राथमिकता है। बार-बार नोटिस देने के बावजूद गृहकर जमा न करने वालों के खिलाफ सीलिंग, कुर्की और बैंक खाते सीज करने जैसी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed