आगरा में कोरोना: फिर बढ़ने लगे संक्रमित मरीज, 24 घंटे में नौ नए मामले मिले
ताजनगरी में संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ रही है। पिछले सात दिनों में नए मिल रहे मरीजों की संख्या तीन गुना तक बढ़ गई है। 17 जून को तीन संक्रमित मिले थे। गुरुवार को नौ नए मरीज मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले में कोरोना संक्रमण के 76 सक्रिय मरीज हैं। सक्रिय मरीज 500 से अधिक होने पर स्वत: कोरोना कर्फ्यू लागू हो सकता है। गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 7,327 लोगों की जांच की गई। जिनमें नौ नए मरीज मिले हैं। आठ मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में 11.18 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है।
अब तक कुल 25,669 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें 25,142 मरीज ठीक हो चुके हैं। 451 मरीज दम तोड़ चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.95 फीसदी है। जिला प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने और कोविड व्यवहार का पालन करने की अपील की है। कहा है कि लोग टीका जरूर लगवाएं।
24 घंटे में 25,626 लोगों ने लगवाया टीका
जिले में गुरुवार को 24 घंटे में सर्वाधिक 25626 लोगों ने सुरक्षा कवच पहनकर एक दिन में सबसे ज्यादा टीके लगवाने का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। टीकाकरण शुरू होने के बाद यह एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का आंकड़ा है। बता दें कि प्रदेश में फतेहाबाद ब्लॉक के चार गांव में 100 फीसदी टीकाकरण का रिकॉर्ड बना है।
ब्लैक फंगस के एक मरीज का ऑपरेशन, एक नया भर्ती
एसएन मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को ब्लैक फंगस के एक मरीज का ऑपरेशन किया गया। नाक के रास्ते ब्लैक फंगस साफ करके निकाला गया। एक नया मरीज भी भर्ती हुआ है। अब एसएन में ब्लैक फंगस के 79 मरीज भर्ती हो चुके हैं। कुल 29 ऑपरेशन हो चुके हैं।
ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी व ईएनटी सर्जन डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीज ठीक होकर घर भी जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है।
खास बात यह है कि जिन मरीजों का एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण का इलाज चला, अभी उनमें ब्लैक फंगस की शिकायत नहीं आई है। सभी मरीज बाहर के हैं। तीन से चार ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीजों को कोविड वार्ड में जरूर भर्ती किया गया था।