फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine followers of the district died in the stampede of satsang.

Agra News: सत्संग के भगदड़ में जिले के नौ अनुयायियों की हुई मौत

Wed, 03 Jul 2024 03:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 Jul 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Nine followers of the district died in the stampede of satsang.
कासगंज। सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित हुए भोले बाबा के सत्संग के कार्यक्रम में जिले से सैंकड़ों की संख्या में अनुयायी सत्संग सुनने पहुंचे, लेकिन सत्संग के कार्यक्रम में भगदड़ होने से जिले के नौ अनुयायियों की मौत हो गई। अब इन अनुयायिों के परिवारों में चीत्कार मचा हुआ है।
विज्ञापन

भोले बाबा के सत्संग का कार्यक्रम पहले से ही प्रस्तावित था। सत्संग का कार्यक्रम का समापन करीब डेढ़ बजे हुआ। उसके बाद वहां भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक दूसरे के पैरों से कुचलते हुए जिले की सात महिलाओं व एक युवती और एक किशोर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर सत्संग में जाने वालों के परिजन घबरा गए। सभी अपने परिजन की तलाश के लिए मौके पर रवाना हो गए। भगदड़ के हादसे में पटियाली क्षेत्र के गांव प्यारमपुर की महिला सोनवती पत्नी सत्यप्रकाश, रेवती पत्नी छोटे लाल की मौत हो गई। वहीं इस गांव की गोविंद सागर की पत्नी ज्ञान देवी और उसका पुत्र निखिल गंभीर घायल हो गया। गांव प्यारमपुर से 25 से 30 अनुयायी सत्संग में गए हुए थे।
विज्ञापन

वहीं गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव बहोटा की युवती प्रियंका (20) पुत्री रामसेवक की भी भगदड़ में मौत हो गई। वह अपनी मां गुड्डो देवी और पिता रामसेवक के साथ सत्संग में गई थी। वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोरहा की मीरा देवी पत्नी प्रेमशंकर भी भगदड़ में गिर गईं और दबकर उनकी भी मौत हो गई। मीरा देवी भी गांव के अन्य लोगों के साथ सत्संग सुनने गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगला खंजी निवासी सीमा पत्नी सोमपाल, बिलराम की मुन्नी देवी पत्नी तोताराम, और सलेमपुर पिरौंदा गांव की मीनू पत्नी मदनपाल,सहावर के सादिकपुर गांव निवासी सुदामी देवी और कोतवाली क्षेत्र के नौरथा गांव निवासी जवांश पुत्र प्रेम सिंह की मौत हुई। बिलराम के मुन्नालाल पत्नी सोनवती और सादिकपुर की गुर्जन देवी व रामा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed