फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nine died due to heavy rain in agra and mainpuri

ब्रज में बारिश का कहर नौ लोगों की जान गई, कई मकान धराशायी, दीवारें गिरीं

Thu, 26 Jul 2018 10:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मैनपुरी/मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मैनपुरी/मथुरा Updated Thu, 26 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
nine died due to heavy rain in agra and mainpuri
बारिश से गिरा मकान - फोटो : अमर उजाला
ब्रज में गुरुवार तड़के से दिन तक हुई जोरदार बारिश ने कहर बरपा दिया। आगरा व मैनपुरी में चार-चार और मथुरा में एक की जान चली गई। बाजार और मोहल्ले जलमग्न हो गए। कई मकान धराशायी हो गए और सड़कें टूट गईं। 
विज्ञापन


मैनपुरी में करहल के गांव दोस्तपुर में दोपहर बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे। रास्ते में मंदिर की दीवार उन पर गिर पड़ी। तीन बच्चे मलबे में दब गए। हादसे में शिखा (8) व नवनीत (11) की मौत हो गई। सोनम (8) को सैफई में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


कुसमरा में भी दीवार गिरने से शिल्पी (8) की मौत हो गई। एलाऊ क्षेत्र के गांव एलऊआ में बिजली गिरने से 32 वर्षीय महिला गिरजा देवी की जान चली गई। 

मथुरा के समसपुर में मकान की दीवार गिरने से 60 वर्षीय अनारदेवी की मौत हो गई। जिले में कहीं सड़क धंस गई तो कहीं मकान गिर गए। शहर में कई जगह लोग दहशत के चलते मकान छोड़कर चले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग क्षेत्र में भी जलभराव से भक्तों को परेशानी हुई। एटा के खुशरई में कच्चे मकान की छत गिरने से परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। फिरोजाबाद में जसराना में मकान की दीवार गिर गई, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। 
 

आगरा में 135 मिमी बारिश हुई। दीवार गिरने से मलपुरा में चार वर्षीय बालिका डॉली और एत्मादपुर में किसान राम लक्षिन (54) की जान चली गई। उफनाए बंबे में गिरने से रसूलपुर निवासी नितिन (22) व राम कैलाश (23) की मौत हो गई। 

फतेहपुर सीकरी स्मारक की दीवार गिर गई। आगरा किला की खाई में 20 फुट पानी भर गया। शहर में 10 इमारतें धराशायी हो गईं। छोटा उखर्रा बस्ती जलमग्न हो गई। यहां फंसे लोगों को पीएसी के जवानों ने निकाला। 

इनर रिंग रोड की सड़क धंस गई। दक्षिणी बाईपास पर भारी कटान हुआ है। बाह के पास जैतपुर में सड़़क का बड़ा हिस्सा पानी में बह गया। रनवे पर पानी भरा होने के कारण जयपुर की उड़ान निरस्त हो गई। गतिमान समेत 20 से अधिक ट्रेनें लेट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed