फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine centers of board examination are hypersensitive and ten are sensitive.

Agra News: बोर्ड परीक्षा के नौ केंद्र अतिसंवेदनशील और दस संवेदनशील

Thu, 08 Feb 2024 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 08 Feb 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Nine centers of board examination are hypersensitive and ten are sensitive.
कासगंज। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों में नौ अतिसंवेदनशील और दस संवेदनशील हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे। शिक्षा विभाग भी इन केंद्रों पर विशेष नजर रखेगा।
विज्ञापन


जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 67 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारी की जा रही है। केंद्रों के पुराने रिकार्ड के आधार पर श्रेणी तय की गई है। इन्हें तीन श्रेणी में बांटा गया है। जिले में 48 केंद्र सामान्य श्रेणी के हैं। नौ केंद्र अतिसंवेदनशील और 10 संवेदनशील हैं।
विज्ञापन


शासन से लेकर शिक्षा विभाग का पूरा जोर परीक्षा में नकल रोकने पर है। इसके लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन केंद्रों पर ऑनलाइन पांच स्तरीय नजर रखने की व्यवस्था की गई है। इसके बाद भी विभाग कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यूं सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। संवेदनशील केंद्रोें पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे। इससे कि नकल माफिया हावी न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले के जो परीक्षा केंद्र संवेदनशील व अतिसंवेदनशील श्रेणी के हैं, उनकी सूचना शासन को भेज दी गई है। इन केंद्रों पर अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं। -पीके मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed