फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nikay Chunav 2023 Polling parties will leave for Agra today voting tomorrow morning

Nikay Chunav 2023: आगरा में आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, कल सुबह मतदान; रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Wed, 03 May 2023 12:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 May 2023 12:13 AM IST
सार

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन तैयार है। बृहस्पतिवार को मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

विज्ञापन
Nikay Chunav 2023 Polling parties will leave for Agra today voting tomorrow morning
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। बुधवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे से नगर निगम सहित 11 निकायों में मतदान शुरू हो जाएगा। पुलिस और प्रशासन की तैयारियां पूर्ण हो गई है। मतदान दिवस के लिए जिले को 41 जोन और 128 सेक्टर में बांटा गया है।

विज्ञापन


जिले में कुल 383 मतदान केंद्र हैं। 1515 पोलिंग बूथ। 16.49 लाख मतदाता हैं। शाहदरा स्थित मंडी समिति से सभी निकायों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। मतदान के बाद यहीं ईवीएम व मतपेटियां जमा होंगी। मंडी समिति में स्ट्रांग रूम बने हैं। 13 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन


ईवीएम मशीनों के रेंडमाइजेशन से लेकर सीलिंग तक कार्य पूर्ण हैं। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन तैयार है। बृहस्पतिवार को मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिले में शराब की सभी थोक व फुटकर दुकानें मतदान समाप्ति तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विजय इक्का हत्याकांड: अदालत में गैरहाजिर रहे सीबीसीआईडी के जांच अधिकारी, हाईकोर्ट के हैं ये निर्देश

प्रेक्षक की मौजूदगी में रेंडमाइजेशन

राज्य निर्वाचन अयोग के आदेश पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में प्रेक्षक की मौजूदगी में मतदानकर्मियों का तृतीय रेंडमाइजेशन हुआ। इस दौरान प्रेक्षक राजेंद्र सिंह, डीएम नवनीत चहल, प्रेक्षक राजेश कुमार, एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed