फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   night stay in tents in Soor Sarovar Bird Sanctuary agra golf carts will also run

Agra: सूर सरोवर पक्षी विहार में टेंट में गुजार सकेंगे रात, चलेंगी गोल्फ कार्ट

Wed, 16 Nov 2022 02:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 16 Nov 2022 02:21 PM IST
सार

वहीं, चंबल सेंक्चुअरी में नदगंवा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पक्षालिका सिंह ने ईको टूरिज्म महोत्सव का शुभारंभ किया। बताया गया कि सूर सरोवर पक्षी विहार में गोल्फ कार्ट चलाने, रात्रि विश्राम के लिए टेंट, पैडल बोट चलाने की योजना है।

विज्ञापन
night stay in tents in Soor Sarovar Bird Sanctuary agra golf carts will also run
सूर सरोवर पक्षी विहार आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुअरी प्रोजेक्ट ने सूर सरोवर पक्षी विहार और चंबल सेंक्चुअरी में ईको टूरिज्म महोत्सव की शुरूआत की। ईको टूरिज्म बोर्ड के गठन के बाद आगरा में ईको टूरिज्म को प्रोत्साहन देने के लिए यह आयोजन किया गया, जिसमें सूर सरोवर पक्षी विहार कीठम में स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। पक्षी विहार का उन्हें भ्रमण कराया गया। वहीं, चंबल सेंक्चुअरी में नदगंवा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पक्षालिका सिंह ने ईको टूरिज्म महोत्सव का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन

इन सुविधाओं को विकसित करने की है योजना 

डीएफओ चंबल सेंक्चुअरी (वाइल्ड लाइफ) दिवाकर श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ईको टूरिज्म बोर्ड का गठन किया है, जिसकी पहल पर मुंबई की कंपनी ने हाल में ही कीठम का दौरा किया और यहां पर्यटन प्रोत्साहन की योजनाओं को तैयार किया है। इसके तहत गेट पर पार्किंग, गोल्फ कार्ट ई-रिक्शा, आधुनिक कैंटीन, टायलेट फैसेलिटी, इंटरप्रिटेशन सेन्टर का उच्चीकरण, झील के किनारे वाटर इंटरप्रिटेशन, पैडल बोट आदि सुविधाओं को विकसित किया जायेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी के घर पर बेटी ने ताला तोड़कर किया कब्जा, एसपी सिटी ने की इस तरह मदद
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रात्रि विश्राम के लिये टेंट

पक्षी विहार में बर्ड वाचर्स तथा फोटोग्राफरों के रात्रि विश्राम के लिये टेंट की सुविधा तथा डारमेट्री का विकास किया जाएगा। इसी तरह चंबल सेंक्चुअरी में भी नदगंवा में टेंट, चंबल नदी में मोटर बोट, कैमल सफारी, ट्रैकिंग आदि को विकसित किया जाएगा। इसकी डीपीआर तैयार कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed