Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   night patrol sarai khwaja thief scare Agra police Alert

UP: चोर-चोर, पकड़ो-पकड़ो का शोर, आगरा के आधा दर्जन मोहल्लों की नींद हुई हराम...दहशत में रात भर जग रहे लोग

Thu, 04 Sep 2025 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Sep 2025 10:15 AM IST
सार

आगरा के शाहगंज के सराय ख्वाजा इलाके में चोरों की दहशत से लोग रातभर जागकर गश्त कर रहे हैं। मोहल्लों में चोर-चोर का शोर मचने से नींद हराम, पुलिस ने बढ़ाई गश्त।

विज्ञापन
night patrol sarai khwaja thief scare Agra police Alert
सराय ख्वाजा - फोटो : संवाद

विस्तार

चोर-चोर, पकड़ो-पकड़ो...। सराय ख्वाजा के आधा दर्जन मोहल्लों में रोजाना यही आवाज सुनाई दे रही है। लोग रात में 12 से तड़के 4 बजे तक घरों के बाहर और छत पर गश्त करते हैं। अंजान व्यक्ति नजर आता है तो उसके पीछे दाैड़ने लगते हैं। इसके पीछे वजह एक ही है चोरों की चहलकदमी। लोगों का कहना है कि अक्सर संदिग्ध नजर आ रहे हैं। अगर कोई पीछा करता है घर से कूदकर भाग जाते हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

होटल व्यवसायी आसिफ खान ने बताया कि वह दो दिन पहले वह छत पर बैठे हुए थे। तभी मोहल्ले में शोर होने लगा। वह दाैड़कर आए। तभी एक व्यक्ति भागता नजर आया। वह छत से उतर रहा था। गली में आने के बाद चला गया। कुछ लोग उसके पीछे दाैड़े, लेकिन वो अंधेरे में चला गया। इस वजह से लोग सो नहीं पा रहे हैं। घरों और गलियों की चाैकीदारी में लगे हुए हैं। एक ही मोहल्ला नहीं, बल्कि सराय ख्वाजा, रसूलपुर, मेहराब खां, ख्वासपुरा, कमला खां में इसी तरह से लोग परेशान हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी वारदात को दे सकते हैं अंजाम
कंचन, अर्जुन कुशवाह ने बताया कि 1 सप्ताह से क्षेत्र में दहशत है। चर्चा है कि एक गिरोह सक्रिय हो गया है। यह कच्छा-बनियानधारी हो सकता है। वह अंधेरे में घर की छत और गली में आते हैं। शरीर पर काला पदार्थ लगा होने की वजह से नजर नहीं आते हैं। गली में ज्यादातर लोग घरों की छत और कमरा खोलकर सोते हैं। ऐसे में यह गिरोह बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है।


 
विज्ञापन

घरों में दो लोग जागकर काट रहे हैं शिवा ने बताया कि वह लोग घर में बैठे हुए थे। तभी शोर होने लगा। जब वो बाहर आए तो एक व्यक्ति भागता नजर आया। पड़ोसी के घर की खिड़की के ऊपर लगा पत्थर भी टूट गया। सभी लोगों ने अंजान व्यक्ति को भागते हुए देखा। डर की वजह से घरों में सभी लोग टार्च ले आए हैं। दूर से देखते रहते हैं। डंडे भी पास में रखते हैं। जिससे कोई पास आए तो पकड़ा जा सके। रात में 12 से तड़के 4 बजे तक लोग जगह-जगह झुंड में गश्त करते हैं। घरों में दो लोग जागकर काटते हैं।
 

मोहल्लों में भेजी जाएगी पुलिस
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने  बताया कि सराय ख्वाजा पुलिस चाैकी की पुलिस को मोहल्लों में भेजा जाएगा। पीआरवी की गश्त को बढ़ाया जाएगा। अगर किसी तरह की समस्या है तो लोग सीधे पुलिस के 112 नंबर पर काॅल कर सकते हैं। तत्काल पुिलिस पहुंचेगी। अगर किसी तरह का गिरोह सक्रिय है तो उसे टीम लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed