फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nigerian hacker e-mail id hack of lady scientist

नाइजीरियन ने महिला वैज्ञानिक की ईमेल आईडी की हैक, फिर उनके दोस्तों को किया ये मेल

Mon, 11 Jun 2018 10:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 11 Jun 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
Nigerian hacker e-mail id hack of lady scientist
प्रतीकात्मक तस्वीर
नाइजीरियन हैकर्स ने आगरा की एक महिला वैज्ञानिक की ईमेल आईडी हैक कर ली। इसके बाद दोस्तों को ईमेल करके मदद मांगी। एक दोस्त ने एक खाते में एक लाख रुपये जमा कर दिए। 
विज्ञापन


महिला वैज्ञानिक से फोन पर बात हुई तो घटना का पता चला। मामले में साइबर क्राइम सेल को जांच सौंपी गई है। ताजगंज की रहने वाली महिला वैज्ञानिक जालमा इंस्टीट्यूट में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन


महिला की ईमेल आईडी को 25 अप्रैल को हैक किया गया था। नाइजीरियन हैकर्स ने उनके ईमेल की फ्रेंड लिस्ट से दोस्तों की आईडी पता कीं। इसके बाद उनको मेल कर मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'प्लीज हेल्प मी...'

इसमें लिखा कि उनकी तबीयत खराब है। रुपयों की आवश्यकता है। प्लीज हेल्प मी। एक बैंक का खाता नंबर भी लिखा गया था। महिला वैज्ञानिक के एक दोस्त ने एक लाख रुपये खाते में जमा कर दिए। 

कुछ दिन बाद दोस्त ने उन्हें फोन किया। रुपये खाते में पहुंचने के बारे में पूछा। महिला वैज्ञानिक ने कहा कि उन्होंने न तो रुपये मांगे और न ही कोई ईमेल किया था। यह सुनकर उनके दोस्त के होश उड़ गए।

महिला वैज्ञानिक ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की। जांच में पता चला कि बैंक खाता नाईजीरिया की बैंक का है। पुलिस ने बैंक से संपर्क किया। इस पर पता चला कि खाता पहले से ही सीज किया जा चुका है।

नहीं निकाली गई खाते से रकम

उक्त बैंक खात से रकम नहीं निकाली गई है। इस पर पुलिस ने रकम होल्ड करा दी। अब रकम वापस दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मदद के नाम पर इस तरह रकम खातों में जमा कराने के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। 

न्यू आगरा की युवती की फेसबुक आईडी हैक करके रकम जमा करने के लिए कहा गया था। कई लोगों ने रकम जमा कर दी थी। युवती की शिकायत पर साइबर क्राइम सेल ने एकाउंट बंद कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed