{"_id":"5f344cee8ebc3e3cae135362","slug":"nigerian-cyber-gang-deposited-1-5-crores-from-businessman-in-the-account-of-laborers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: नाइजीरियन गैंग ने कारोबारी से सब्जी विक्रेता, मजदूरों के खाते में जमा कराए 1.5 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: नाइजीरियन गैंग ने कारोबारी से सब्जी विक्रेता, मजदूरों के खाते में जमा कराए 1.5 करोड़
Thu, 13 Aug 2020 01:41 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : Social Media
आगरा के कारोबारी प्रताप सिंह चाहर के साथ हुई 1.5 करोड़ की ठगी में रेंज साइबर सेल ने यह पता लगा लिया है कि रकम जिन खातों में जमा कराई गई, वे सब्जी विक्रेता और मजदूरों के हैं। यह ठगी इंडो-नाइजीरियन गिरोह ने की थी। गिरोह ने खाते किराए पर ले रखे थे। पुलिस की टीमों ने मुरादाबाद, बिजनौर, दिल्ली, गुरुग्राम में गिरोह की तलाश में दबिश दी है।
विज्ञापन
प्रताप सिंह चाहर को उनकी बंद पड़ी बीमा पॉलिसी पर पांच करोड़ दिलाने का झांसा दिया था। उनसे कहा गया था कि वे 25 लाख रुपया जमा करा दें, पॉलिसी की पूरी रकम मिल जाएगी। इसके बाद अलग-अलग खातों में लगभग 1.5 करोड़ जमा करा लिए। 1.5 करोड़ मिलने पर फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन
फर्जी वेबसाइट बनाकर करते हैं ठगी
यह गिरोग बीमा कंपनियों, मैरिज डॉट काम से मिलती जुलती फर्जी वेबसाइट बनाता है। लोग जब बीमा कंपनी और शादी की साइट सर्च इंजन पर तलाशते हैं तो ये फर्जी साइटें भी खुल जाती हैं। व्यवसायी प्रताप सिंह चाहर भी ऐसी ही फर्जी साइट के जाल में फंसे।
विज्ञापन
जूता कारोबारियों को भी ठगा
इसी गिरोह ने आगरा की कई जूता फर्मों के मालिकों को भी ठगा है। इन्हें ठगने के लिए ई-मेल हैक किए गए। ई-मेल से फोन नंबर और खाता संख्या ले ली गई। इसके बाद फर्जी पते से ई-मेल भेजकर खाता संख्या अपनी भेज दी। इसमें रकम जमा करा ली।
आईजी आगरा रेंज के आईजी ए सतीश गणेश ने बताया कि इंडो-नाईजीरियन गैंग ने बड़ी संख्या में लोगों को ठगा है। गिरोह के बारे में जानकारी मिली है। इसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही खुलासा होगा।