{"_id":"6afd4a8fe9c09fdbe60a4093","slug":"ngt-halts-illegal-construction-on-krishna-puri-park-land-in-agra-ada-seeks-two-weeks-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क की जमीन पर पेड़ काटकर कब्जा: अवैध निर्माण पर एनजीटी की रोक, एडीए ने मांगा दो सप्ताह का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क की जमीन पर पेड़ काटकर कब्जा: अवैध निर्माण पर एनजीटी की रोक, एडीए ने मांगा दो सप्ताह का समय
Wed, 18 Nov 2026 12:19 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:19 PM IST
सार
आगरा के कृष्णापुरी कॉलोनी पार्क की जमीन पर कथित कब्जे और अवैध निर्माण के मामले में एनजीटी ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। सुनवाई के दौरान एडीए ने जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा।
विज्ञापन
एडीए कार्यालय
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के कृष्णापुरी कॉलोनी पार्क की जमीन पर पेड़ काटकर अवैध कब्जे और निर्माण के मामले में मंगलवार को एनजीटी की प्रधान पीठ में सुनवाई हुई। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए फिर से दो सप्ताह का समय मांगा। एनजीटी ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई 15 फरवरी, 2027 में होगी।
एक्टिविस्ट जगन प्रसाद तेहरिया ने एनजीटी में अपील कर आरोप लगाया कि आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत से कृष्णापुरी कॉलोनी स्थित पार्क की भूमि पर हरे पेड़ काटकर कब्जा कर लिया गया। अब अवैध निर्माण जारी है। एक सितंबर को मुख्य सचिव, जिलाधिकारी और आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को प्रार्थनापत्र देकर पार्क की भूमि से कब्जा हटाने की मांग की गई।
बताया था कि कृष्णापुरी कॉलोनी करीब 45 वर्ष पुरानी है और कॉलोनी का मानचित्र एडीए से स्वीकृत है। आरोप है कि कुछ भूमाफियाओं ने कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पार्क की भूमि पर कब्जा कर लिया और वहां निर्माण शुरू कर दिया। एनजीटी ने निर्माण पर रोक लगा दी है।