फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Next date fixed if no agreement is reached

Agra News: समझौता नहीं होने पर अगली तारीख तय

Mon, 18 Dec 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 18 Dec 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Next date fixed if no agreement is reached
समझौता नहीं होने पर अगली तारीख तय
विज्ञापन

- सुलह समझौता केंद्र में विवादों की सुनवाई हुई




संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। दीवानी स्थित सुलह समझौता केंद्र में सोमवार को दंपती के विवादों की सुनवाई की गई। पहले से सूचीबद्ध 14 मामलों में समझौता नहीं होने पर सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की गई।


सुलह समझौता केंद्र में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की गाइड लाइन के तहत सोमवार को दंपती के बीच चल रहे विवाद के 14 मामले सुनवाई के लिए पेश किए गए। मध्यस्थ रीता नैयर ने सूचीबद्ध मामलों में पक्षकारों के बीच समझौता कराने के लिए प्रक्रिया शुरू की। पांच मामलों में किसी पक्ष के नहीं आ पाने पर उनमें सुनवाई के लिए 25 दिसंबर की तारीख तय कर दी गई। नौ मामलों में दंपती के बीच समझौता नहीं होने पर उनमें समझौता का प्रयास कराने को एक और मौका देने के लिए अगली तारीख तय कर दी गई। मध्यस्थ ने बताया कि हर पत्रावली में समझौता कराने के लिए तीन महीने का समय तय है। तीन महीने में समझौता नहीं हो पाने पर पत्रावाली को वापस संबंधित न्यायालय में ही भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed