फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   newspaper distributors registered in the insurance scheme of seven lakh rupees in agra

90 रुपये में सात लाख की योजनाओं का लाभ: समाचार पत्र वितरकों ने योजनाओं के लिए कराया पंजीकरण

Sat, 07 Aug 2021 10:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Aug 2021 10:03 AM IST
सार

अमर उजाला कार्यालय में वितरकों के लिए लगाया गया शिविर, श्रम विभाग के अधिकारियों ने योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
newspaper distributors registered in the insurance scheme of seven lakh rupees in agra
पंजीकरण कराते समाचार पत्र वितरक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा स्थित अमर उजाला कार्यालय में शुक्रवार को लगाए गए शिविर में 96 समाचार पत्र वितरकों ने मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में पंजीकरण कराया है। इन दोनों योजनाओं से समाचार पत्र वितरकों को सात लाख रुपये का लाभ मिलेगा। योजना में पंजीकरण के लिए 60 रुपये और जन सुविधा केंद्र से ऑनलाइन फार्म भरवाने के 30 रुपये ही खर्च हुए हैं। 

विज्ञापन


श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों योजनाओं में असंगठित क्षेत्र के 45 कामकार पंजीकरण करा सकते हैं। अधिकारियों ने औरों से भी इन योजनाओं में पंजीकरण कराते हुए भविष्य सुरक्षित रखने की अपील की है। शिविर में सहायक श्रम आयुक्त सर्वेश कुमारी, सहायक श्रम आयुक्त पल्लवी अग्रवाल, एसएस त्यागी, एसबी सरोज उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


ये हैं योजनाएं 
- मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना: इस योजना में लाभार्थी के दुर्घटना में मौत हो जाने या फिर दिव्यांग हो जाने की स्थिति में सहायता मिलेगी। परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना: लाभार्थी को प्रति परिवार प्रति साल पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा योजना में पंजीकृत सरकारी और निजी अस्पताल दोनों में मिलेगी। 

newspaper distributors registered in the insurance scheme of seven lakh rupees in agra
जानकारी देते श्रम विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
'90 रुपये में दो योजनाओं का लाभ'
उप श्रमायुक्त धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महज 90 रुपये खर्च करने पर सात लाख रुपये की दो योजनाओं का लाभ पा सकते हैं। इसमें असंगठित क्षेत्र के 45 कामकार जन सुविधा केंद्र से सीधे पंजीकरण करा सकते हैं। इन योजनाओं में पंजीकरण होने पर संकट में आर्थिक मदद मिलती है। 

'मैंने पंजीकरण करा लिया है'
भगवान टॉकीज सेंटर के सुमित जाट ने कहा कि 90 रुपये देकर सात लाख रुपये की योजनाओं का लाभ मिला है। मैंने तो पंजीकरण कराया ही है, अन्य साथियों को भी जागरूक करूंगा। 

'योजनाओं के बारे में बताया'
कारगिल सेंटर के विनोद जाट ने कहा कि अमर उजाला कार्यालय में पंजीकरण शिविर लगने से सुविधा हुई, अधिकारियों ने भी बारीकी से योजनाओं के बारे में बताकर जागरूक किया।
 

'बेहतर योजनाएं, पंजीकरण कराएं'
ताजगंज सेंटर के शमीम गाजी ने कहा कि पिताजी बीमार रहते हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से इनका इलाज हो सकेगा। सरकार की दोनों योजनाएं बेहतर हैं, सभी पंजीकरण कराएं। 

'अमर उजाला की अच्छी पहल'
 भगवान टॉकीज सेंटर ज्ञान चौधरी ने कहा कि समाचार पत्र वितरकों के हित के लिए अमर उजाला ने अच्छी पहल शुरू की है। सात लाख रुपये की इन योजनाओं से संकट में काफी सहयोग मिलेगा। 

'योजनाओं की जानकारी नहीं थी'
नाई की मंडी सेंटर के आमिर खान ने कहा कि इन योजनाओं की जानकारी नहीं थी, शिविर में पता चला कि महज 90 रुपये में सात लाख की योजनाओं का लाभ मिलेगा, तत्काल पंजीकरण कराया।

'निशुल्क इलाज की जानकारी मिली'
भगवान टॉकीज सेंटर के अशोक सिंघल ने कहा कि अमर उजाला कार्यालय में शिविर में आया। यहां बीमारी के निशुल्क इलाज और दुर्घटना बीमा की योजनाओं की जानकारी मिली। बेहतर योजनाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed