फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   News Year 2023 night 31st December no entry opening time for heavy vehicles at 11 pm has been extended

News Year 2023: शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद, 31st की रात ये है व्यवस्था

Sat, 31 Dec 2022 02:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 02:25 PM IST
सार

ग्वालियर की तरफ से आने वाले भारी वाहन, जिनको फिरोजाबाद ,एटा, हाथरस की ओर जाना है। वह रोहता नहर चौराहे से दिगनेर पुलिया, एकता चौकी और तोरा चौकी से होते हुए रमाडा कट, रिंग रोड से जाएंगे।

विज्ञापन
News Year 2023 night 31st December no entry opening time for heavy vehicles at 11 pm has been extended
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में 31 दिसंबर को रात में कार्यक्रमों को देखते हुए रात 11 बजे भारी वाहनों के लिए खुलने वाली नो एंट्री का समय बढ़ा दिया गया है। यह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद खुलेगी। 

विज्ञापन


किया गया रूट डायवर्ट 

शहर में आने वाले भारी वाहनों को रूट डायवर्ट करके निकाला जाएगा। उन्हें शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई हैं। ग्वालियर की तरफ से आने वाले भारी वाहन, जिनको फिरोजाबाद ,एटा, हाथरस की ओर जाना है। वह रोहता नहर चौराहे से दिगनेर पुलिया, एकता चौकी और तोरा चौकी से होते हुए रमाडा कट, रिंग रोड से जाएंगे। जयपुर की ओर से आने वाले वाहन फिरोजाबाद, एटा, अलीगढ़ जाने के लिए पथौली नहर चौराहे से रुनकता होते हुए एनएच 19 मार्ग से जाएंगे। अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद की ओर से आने वाले वाहन इनर रिंग रोड या एनएच 19 मार्ग से जाएंगे।  एनएच 19 पर वाहनों का आवागमन यथावत रहेगा। 

विज्ञापन

ये रहेगी पुलिस व्यवस्था

- जिस अवधि के लिए कार्यक्रम की अनुमति है। उसी अवधि तक कार्यक्रम करें। 
- किसी भी स्थान पर बिना लाइसेंस के शराब पार्टी की अनुमति नहीं है।
- पार्टी के दौरान लाउडस्पीकर तेज आवाज में ना बजाएं।
- वाहन चालकों की ब्रीथ एलाइजर से जांच की जाएगी।
- सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो और विडियो अपलोड न करें।
- भीड़भाड़ और पिकनिक प्वाइंट पर सादा वर्दी में पुलिस तैनात रहेगी।
- बस स्टॉप और स्टेशन पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed