{"_id":"6741ebdad64e18164c008d9e","slug":"news-of-death-of-groom-s-brother-came-before-bride-painful-accident-happened-in-agra-two-died-2024-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दुल्हन से पहले आई दूल्हे के भाई की मौत की खबर, आगरा में हुआ दर्दनाक हादसा; दो की चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दुल्हन से पहले आई दूल्हे के भाई की मौत की खबर, आगरा में हुआ दर्दनाक हादसा; दो की चली गई जान
Sat, 23 Nov 2024 08:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Nov 2024 08:21 PM IST
सार
जिस घर में दुल्हन आनी थी, वहां दूल्हे के भाई की मौत की खबर मिली तो चीत्कार मच गया। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के इनर रिंग रोड टोल प्लाजा पर अमेठी से दिल्ली शादी में जा रहे दूल्हे के भाई और उनके साथियों की कार चालक की झपकी लगने पर डिवाइडर से टकराकर नाले में जा गिरी। हादसे में दूल्हे के भाई सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घायल हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि अमेठी के शुकुल बाजार निवासी शुभ्रांत उर्फ पप्पी के बड़े भाई कर्मवीर का शनिवार को दिल्ली में शादी समारोह था। शुभ्रांत अपने साथियों के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब 5 बजे इनर रिंग रोड प्लाजा रहनकलां के पास हादसा हुआ। शुभ्रांत उर्फ पप्पी (45) पुत्र अमरजीत और महेंद्र शुक्ला (45) की मौके पर ही मौत हो गई। महेंद्र पत्रकार थे। हादसे में रजनीकांत शुक्ला, करन सिंह व जितेंद्र कुमार घायल हो गए।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा में युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप; घर पर किया पथराव
ये भी पढ़ें - UP: आगरा में युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप; घर पर किया पथराव
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी वाले घर में मचा कोहराम
परिजन ने बताया कि शुकुल बाजार, अमेठी निवासी कर्मवीर की शादी दिल्ली की कोमल से शनिवार को होनी थी। कर्मवीर की ज्वेलरी शॉप है। तीन भाइयों में सबसे छोटे शुभ्रांत थे। तीसरे भाई रणवीर ने हाल में पुलिस की परीक्षा पास की है। हादसे की खबर जब शादी वाले घर में पहुंची तो मां बेहोश हो गईं। बहू की डोली घर आने से पहले ही बेटे की अर्थी आने का समाचार मिला तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।