फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   newlyweds harassment of her in-laws silently after six months of marriage death

UP: ससुराल वालों का उत्पीड़न चुपचाप सहती रही वो...शादी के छह माह बाद किया ऐसा हश्र; कांप गए घरवाले

Sat, 31 Aug 2024 02:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 02:24 PM IST
सार

शादी के छह महीने बाद ही नवविवाहिता की जान ले ली गई। मायके वालों का आरोप है कि बेटी चुपचाप उत्पीड़न सहती रही। एक कार के लिए ससुराल वालों ने बेटी की जान ले ली। 
 

विज्ञापन
newlyweds harassment of her in-laws silently after six months of marriage death
नवविवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की दहेज लोभी ससुराल वालों ने जान ले ली। मायके पक्ष का आरोप है कि बेटी की हत्या करने के बाद लाश को फंदे से लटका दिया, जिससे ये प्रतीत हो कि उसने आत्महत्या की है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नवविवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के ग्राम संतोषपुर की रहने कांती देवी पत्नी सोबरन सिंह ने बताया कि बेटी सुकीर्ति उर्फ ज्योति की शादी थाना भोगांव के ग्राम नूरमपुर के रहने वाले बनवारी लाल पुत्र सतीश चन्द्र के साथ विगत 28 फरवरी 2024 को की थी। शादी में अपने सामर्थ्य के अनुसार खूब खर्च किया, लेकिन बेटी के ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सबकुछ ठीक ठाक रहा, लेकिन फिर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल वाले दहेज में कार की मांग को लेकर बेटी का उत्पीड़न करने लगे। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन उन लोगों ने बेटी को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। बेटी सबकुछ चुपचाप सहती रही। शनिवार की सुबह ससुराल वालों का फोन आया कि बेटी ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर वे बेटी के ससुराल पहुंचे तो सच्चाई की जानकारी हो सकी। ससुराल के सभी लोग फरार मिले। 

 
विज्ञापन

मृतका की मां का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पति बनवारी लाल, सास बेगवती, जेठ विनीश कुमार, देवर सतेन्द्र कुमार, दुर्लभ सिंह, नन्द सन्नो, नीतू, खुशबू व कोमल ने एक राय होकर बेटी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नवविवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ ने बताया कि मृतका की मां द्वारा दी गई तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed