{"_id":"6a2883cc86f1c47bf8059acc","slug":"newlywed-woman-electrocuted-over-dowry-condition-critical-agra-news-c-25-1-agr1034-1080380-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दहेज के लिए नवविवाहिता को लगाया करंट, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दहेज के लिए नवविवाहिता को लगाया करंट, हालत गंभीर
विज्ञापन
आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल में विवाहिता को करंट लगा कर मारने की कोशिश की गई। विवाहिता के पिता ने पति समेत 8 पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
वीर नगर, दयालबाग निवासी दिनेश बघेल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सुवेता का विवाह 30 नवंबर को सोभीर सिंह बघेल उर्फ पवन (निवासी बाग खिन्नी महल, ताजगंज) के साथ किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में 5 लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। 6 जून को पति ने बिजली का तार पकड़ाकर करंट लगा दिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।