{"_id":"5cfce9e5bdec2207226ec290","slug":"newly-married-woman-allegedly-runs-away-with-cash-jewellery-from-husband-s-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी के एक महीने बाद सामने आया नई नवेली दुल्हन का 'सच', पति हो रहा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के एक महीने बाद सामने आया नई नवेली दुल्हन का 'सच', पति हो रहा परेशान
Sun, 09 Jun 2019 11:14 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से परिवार ने बेटे की शादी की थी। लेकिन, शादी के एक महीने के अंदर ही नई नवेली दुल्हन ने घर छोड़ दिया। नवविवाहिता घर से जेवरात और ढाई लाख रुपये लेकर फरार हो गई।
परेशान परिवार और पति अब तलाश में जुटे हैं। वहीं पति ने तीन युवकों पर शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। एनसीआर दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के युवक का बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार है। उसकी शादी एक महीने पहले सदर क्षेत्र की युवती से हुई थी। बताते हैं कि अभी घर में रिश्तेदार रुके हुए हैं।

नवविवाहिता विगत शुक्रवार दोपहर घर से जेवरात और ढाई लाख रुपये लेकर फरार हो गई। पति का कहना है कि पत्नी तीन युवकों से फोन पर बात करती थी। इसकी शिकायत ससुराल पक्ष के लोगों से की थी। मगर, वह नहीं मानी।
युवक ससुरालियों के साथ पत्नी को तलाशने के लिए युवकों के घर गया। मगर, उन्होंने गालीगलौज और मारपीट कर भगा दिया। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।