फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Newly married bride dies under suspicious circumstances

UP: शादी के सात महीने बाद नई नवेली दुल्हन की मौत, ससुराल में कुछ ऐसा होगा; मायके वालों को नहीं हो रहा यकीन

Fri, 11 Jul 2025 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 11:46 AM IST
सार

सात महीने पहले जो दुल्हन विदा होकर आई थी, उसकी मौत की खबर सुनकर सभी हैरान रह गए। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

 

विज्ञापन
Newly married bride dies under suspicious circumstances
कामिनी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव तखरऊ में बुधवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने दहेज प्रताड़ना व हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


 

औरेया के थाना अछल्दा क्षेत्र के गांव लहटोरिया निवासी महेंद्र सिंह दिवाकर ने 22 वर्षीय पुत्री कामिनी की शादी 18 फरवरी 2025 को थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव तखरऊ निवासी अजय के साथ की थी। बुधवार की रात कामिनी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने भी जांच के लिए नमूने एकत्र किए। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बीतने के बाद ही बाइक और रुपये की मांग की जाने लगी थी। जब आर्थिक हालात बताते हुए मांग पूरी करने में असमर्थता जाहिर की तो पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

पिता ने ससुरालीजन पर पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed