फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Newborn dies during treatment doctor accused of negligence Angry family members created ruckus

Agra: इलाज के दौरान नवजात की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप; आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 16 Mar 2024 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Mar 2024 09:35 AM IST
सार

निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिवार के लोगों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से नवजात की जान गई है। 
 

विज्ञापन
Newborn dies during treatment doctor accused of negligence Angry family members created ruckus
child death, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात बच्चे की मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एक घंटे बाद पुलिस बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना कॉलोनी सी ब्लॉक निवासी ओमवीर सिंह शिक्षक हैं। उनके भाई हिमांशु ने बताया कि 13 मार्च को ओमवीर सिंह की पत्नी की विद्या नर्सिंग होम में डिलिवरी हुई। 12:30 बजे बेटे को जन्म दिया। डॉक्टर ने बच्चे को तुरंत एनआईसीयू में भर्ती करने के लिए डॉ. अभिषेक गुप्ता के हॉस्पिटल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहां डॉक्टर ने बच्चे के पेट में गंदा पानी बताया। सर्जरी करने के लिए बोला। रात 8 बजे सर्जरी भी ठीक से हो गई। इसके बाद डॉक्टर बोले बच्चा खतरे से बाहर है। दो दिन लगातार बच्चे की हालत में सुधार हुआ। शुक्रवार एक बजे बच्चे को देखकर आए थे। इस दौरान हाथ-पैर हिला रहा था। 30 मिनट बाद ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि हॉस्पिटल स्टाफ ने बच्चे को काई गलत दवा दी या फिर वेंटिलेटर बंद कर दिया गया। इससे बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एत्माद्दौला थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि नवजात की मौत की जानकारी आई है, अभी किसी ने शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलते ही टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।


नवजात का फटा था फेफड़ा, हालत थी नाजुक
अस्पताल संचालक डॉ. अभिषेक गुप्ता का कहना है कि नवजात के एक्सरे में एक फेफड़ा फटा था, उसमें पानी भरा था। परिजन को गंभीर हालत के बारे में बताया था। उसे वेंटिलेटर पर रखा फिर भी ऑक्सीजन का स्तर नहीं सुधरा। परिजन को कहीं ओर ले जाने के लिए भी कहा था, लेकिन उन्होंने यहीं के इलाज पर भरोसा जताया। इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed