फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Newborn Baby Found Dead in Agra Drain Police Probe Suspicious E-Rickshaw

UP: शादी से पहले बन गई मां! डिब्बे में बंद कर नाले में फेंकी नवजात बच्ची की लाश, मौत ने झकझोर दिया शहर

Tue, 05 May 2026 10:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 05 May 2026 10:36 AM IST
सार

आगरा के फ्रीगंज क्षेत्र में नाले से नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध ई-रिक्शा के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

विज्ञापन
Newborn Baby Found Dead in Agra Drain Police Probe Suspicious E-Rickshaw
डिब्बे में भरकर नाले में फेंका नवजात का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐसा लगता है कि किसी बिन ब्याही मां ने बच्ची को जन्म देने के बाद बदनामी के डर से फेंक दिया। किसी झोलाछाप ने गर्भपात की कोशिश में बच्ची की जान ले ली और उसका शव नाले में फेंका है...। सोमवार को फ्रीगंज क्षेत्र में इसी तरह की चर्चाएं होती रहीं। नवजात को डिब्बे में भरकर नाले में फेंकने की घटना ने लोगाें को अंदर तक झकझोर दिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में दिखे संदिग्ध ई-रिक्शा के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

रविवार शाम नीम दरवाजा फ्रीगंज रेलवे पुल के पास सूखे पड़े नाले में कोई प्लास्टिक के डिब्बे में नवजात बच्ची का शव छोड़ गया था। कुत्ते शव को नोच रहे थे। कुत्तों के आपस में लड़ने पर लोगों ने शव को देखा। नवजात बच्ची की लाश ने सभी को झकझोर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया है। बच्ची के शव का कोई वारिस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस 72 घंटे के बाद ही पोस्टमार्टम करवा सकती है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। सोमवार को क्षेत्र में हर चाय वाले, नाई की दुकान, सब्जी की ठेल और गुटखा के खोखे पर लोग इसी मामले की चर्चा कर रहे थे। कोई मां अपने पेट में 9 माह रखने के बाद पैदा हुई मासूम को इस क्रूरता और निर्दयता से कैसे फेंक सकती है? हर किसी के जेहन में यह ही सवाल कौंध रहा है। लोगों को शक है कि किसी बिन ब्याही मां ने बच्ची को जन्म देने के बाद इस तरह फेंक दिया है। हर कोई जानना चाहता है कि फेंकते समय बच्ची जीवित थी या नहीं।
 
विज्ञापन

वहीं मामले में पुलिस को सीसीटीवी में एक ई-रिक्शा दिखा है। पुलिस को शक है कि इसी रिक्शा से आए लोगों ने बच्ची का शव नाले में फेंका है। पुलिस टीमें ई-रिक्शा के बारे में पता लगा रही है। थाना प्रभारी छत्ता ने बताया कि संदिग्ध ई-रिक्शा के बारे में पता किया जा रहा है। 72 घंटे तक शव का वारिस नहीं मिलने पर पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed