फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   new year celebration, cut cake

घड़ी की सुइयां मिलीं, नए साल का जश्न सुरुर पर

Tue, 31 Dec 2019 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
new year celebration, cut cake
31एमएनपी-08-शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छुट्टी के बाद नए साल पर खुशी जाहिर करती छात्राएं - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। 31 दिसंबर की शाम से ही युवा नव वर्ष के जश्न में डूब गए। शाम को शुरू हुआ जश्न का सिलसिला पूरी रात चला। रात में जैसे ही घड़ी की सुइयां मिलीं युवाओं ने जश्न मनाया और केक काटकर एक दूसरे को नए साल की बधाई दी।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से युवा नए साल की तैयारियों में जुटे थे। मंगलवार को भी दिन पर तैयारियों को अंतिम रूप देने का सिलसिला चलता रहा। मंगलवार की शाम से ही नए साल का जश्न शुरू हो गया। होटल और मैरिज होम में पार्टी के अलावा मोहल्लों में भी युवाओं ने तैयारियां कराईं। यहां टेंट व डीजे लगाकर युवाओं ने खूब धमाल मचाया। शाम से लेकर देर रात तक युवा डीजे की धुन पर थिरकते रहे। रात 12 बजे युवाओं ने केक काटकर नए साल की बधाई दी। उपहार देने का सिलसिला भी खूब चला। जिले भर में युवा नए साल के जश्र में डूबे रहे।
विज्ञापन

वहीं चारों ओर नए साल का माहौल नजर आया। शाम से ही जहां लोगों ने एक दूसरे को नए साल की बधाइयां देनी शुरू कर दी तो वहीं सोशल मीडिया पर भी नए साल का खुमार छाया रहा। रात भर बधाइयों के मैसेज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केक की खरीदारी के लिए लगी भीड़
नए साल का जश्र केक के बिना जैसे अधूरा है। प्रचलन के तहत युवा केक काटकर नए साल का स्वागत करते हैं। इसके लिए पहले से ही बेकरी की दुकानों पर केक बनाए गए थे। मंगलवार को दुकानों पर केक खरीदने और पहले बुक कराए गए केक की डिलीवरी के लिए भीड़ लगी रही।
मंगलवार को बाजारों में भी जमकर खरीदारी हुई। उपहारों की खरीदारी के लिए गिफ्ट कॉर्नर पर युवाओं की भीड़ लगी रही। वहीं नए साल पर घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए भी लोगों ने खूब खरीदारी करी। घरों के सजाने के लिए मालाएं और वेलकम नोट की भी खूब बिक्री हुई।

नए साल पर जश्र के साथ ही बधाइयों का दौरान भी खूब चला। फेसबुक और वाट्सएप पर बधाई देने के साथ ही लोगों ने एक दूसरे से मिलकर भी बधाई दी। मंगलवार शाम को शुरू हुई बधाइयों का सिलसिला बुधवार सुबह तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed