New Year 2023: ठाकुरजी का दीदार करेंगे लाखों भक्त, वृंदावन में होटल और गेस्ट हाउस हुए फुल
नए साल में दर्शनार्थियों का रिकॉर्ड टूट सकता है, जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कान्हा की नगरी में होटल और गेस्ट हाउस में जगह नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में साल के अंतिम माह में ठा. श्री बांकेबिहारी के दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया है। नववर्ष पर विभिन्न मंदिरों में विशेष आयोजन की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। बांकेबिहारी मंदिर को नववर्ष की पूर्व संध्या पर जहां रंग बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजाया जाएगा वहीं ठाकुरजी को नयनाभिराम पोशाक धारण कराई जाएगी। इस्कॉन मंदिर बदले स्वरूप में नजर आएगा। बृहस्पतिवार को ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर भक्तों से भरा रहा।
बांकेबिहारी मंदिर में सर्दी के मौसम में सुबह पट खुलने से पहले ही हजारों की संख्या में भक्त मंदिर के दर पर पहुंच गए। गेट बंद होने के कारण बाहर ही कीर्तन करने लगे। जैसे ही 8.45 बजे पर मंदिर के गेट खुले भक्त जयकारे लगाते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंच गए। आराध्य के दर्शन पाकर उनकी अभिलाषा पूर्ण हुई। शाम को भी दर्शन के लिए भीड़ रही।
इधर इस्कॉन मंदिर में प्रबंधन नववर्ष के आयोजन की तैयारियों जुट गया है। मंदिर को सजाने के लिए बड़ी मात्रा में विदेशी फूल मंगाए हैं। मीडिया प्रभारी रविलोचन दास ने बताया कि नववर्ष पर मंदिर का नया ही रूप श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगा। ठाकुरजी भव्य पोशाक पहनेंगे। मंदिर में भजन-संकीर्तन के कार्यक्रम प्रारंभ हो गए है। बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु पहुंच चुके है। इधर नव वर्ष से एक सप्ताह पहले ही वृंदावन के होटल-गेस्टहाउस और धर्मशालाएं फुल हैं।
भीड़ से पहले आए
ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंची रेवाड़ी निवासी प्रिया और शिल्पी अपने गोपालजी को पेड़ा का भोग लगा रही हैं। उनका है कि समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला कि 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक वृंदावन में भीड़ होने की संभावना है। इसी लिए भीड़ से बचने के लिए नववर्ष से पहले ही दर्शन करने आ गए।
वनवे व्यवस्था रहेगी
सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि नववर्ष पर वृंदावन में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर, इस्कॉन और प्रेम मंदिर सहित अन्य मंदिरों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के मद्देनजर दर्शन की वनवे व्यवस्था है।