फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   new, year, 2020, celebration, calender, jantri

दस प्रतिशत महंगे हुए पंचांग जंत्री, खरीदार मायूस

Wed, 01 Jan 2020 02:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
new, year, 2020, celebration, calender, jantri
कासगंज में पुस्तकों की दुकान पर जंत्री देखता एक ग्राहक। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। नववर्ष 2020 के स्वागत के लिए बजार सज कर तैयार हो चुका है। बाजार से पंचांग, जंत्री, कलंडर, डायरी आदि की लोग, खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन इस बार ये सामान महंगाई की चपेट में हैं। इन पर 10 प्रतिशत तक महंगाई होने से खरीदार मायूस हैं।
विज्ञापन


नव वर्ष की पूर्व संध्या से ही बाजार में पंचांग, जंत्री, कलंडर, डायरी आदि के विक्रेताओं ने अपने स्टॉल लगा लिए हैं। वर्ष में पड़ने वाले उपवास, त्योहार आदि में तिथि का विशेष महत्व होता है। इसलिए अधिकतर घरों में नया साल लगते ही पंचांग आधारित कलंडर खरीद कर लाया जाता है। यह कलंडर बाजार में 10 से 20 रुपये तक बिक रहा है। हालांकि इसकी कीमत में 5 रुपये तक की तेजी है।
विज्ञापन


पूजा पाठ से जुड़े लोग बाजार से नई पंचांग जंत्री खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। इनकी कीमतों में 10 प्रतिशत तक की तेजी आ चुकी है। बाजार में इस समय 40 रुपये से लेकर 70 रुपये तक की कीमत के जंत्री पंचांग है। इसी तरह की डायरी भी बाजार में आ चुकी हैै। छोटी डायरी लोग जहां अपने प्रयोग के लिए खरीद रहे हैं वहीं बड़ी डायरियां उपहार में देने के लिए खरीदी जा रही हैं। बाजार में 20 रुपये से लेकर 300 रुपये की कीमत तक की डायरी उपलब्ध है। इन पर 10 प्रतिशत तक की महंगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुप्लीकेट फूलों के गुलदस्ते भी सजे
कासगंज। बाजार में फूल विक्रेताओं ने तरह-तरह के डुप्लीकेट फूल के बुके भी तैयार करके अपनी दुकानों पर सजा रखे हैं। यह बुके इतने मनमोहक लग रहे हैं कि दूर से देखकर ही इनको खरीदने का मन करने लगे। 100 रुपये से लेकर 500 रुपये की कीमत तक के बुके तैयार किए गए हैं। लोगों ने अपने आर्डर पहले से ही बुक करा दिए है।
नए साल के पंचांग, जंत्री, कलंडर आदि आ चुके हैं। इस बार इन पर 10 प्रतिशत तक महंगाई है। कागज पर महंगाई की वजह से इनकी कीमतों में उछाल है।
भूपेंद्र सिंघल, विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed