फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New Twist in brother in law's kidnapping case Wife Files Assault FIR Against Husband and Two Others

UP: कार की डिक्की में जीजा...पत्नी ने कर दिया अब बड़ा खुलासा, पति के पर गंभीर आरोप; दर्ज कराया केस

Tue, 09 Sep 2025 08:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Sep 2025 08:33 AM IST
सार

बहन के साथ मारपीट से आहत भाइयों ने उसके पति का कार से अपहरण कर लिया था। इस मामले में उन पर कार्रवाई हुई, तो पत्नी भाइयों के पक्ष में आ गई है। उसने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज  कराया है। 

विज्ञापन
New Twist in brother in law's kidnapping case Wife Files Assault FIR Against Husband and Two Others
कार की डिक्की में मिला पति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के खेरिया गांव में बृहस्पतिवार को हुए हरदेव के अपहरण कांड में अब नया मोड़ सामने आया है। अपहृत किसान हरदेव की पत्नी ने पुलिस में तहरीर देकर अपने ही पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



 

पत्नी लक्ष्मी देवी का आरोप है कि घटना वाले दिन हरदेव और गांव के ही सतेंद्र और राजू ने उनसे मारपीट की थी। इस आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्ष्मी देवी ने आरोप लगाया है कि उसका पति हरदेव आए दिन विवाद करता है। 3 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे हरदेव ने उसे पकड़कर पीटा था। इसी दौरान राजू और सतेंद्र ने भी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। शोर सुनकर उनकी बहन ललिता पहुंची और किसी तरह उन्हें बचाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है की घटना के बाद भी राजू और सतेंद्र ने उसे धमकाया था। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर हरदेव, राजू और सतेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को हरदेव का अपहरण उसकी पत्नी के भाइयों ने कर लिया था। जिन्हें पुलिस और ग्रामीणों ने पीछाकर पकड़ लिया था। वहीं अब पत्नी की ओर से दर्ज हुए मुकदमे के बाद मामला और पेचीदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed