{"_id":"6a90a6a900537a1d200616d0","slug":"new-trend-takes-hold-rakhis-featuring-photos-and-names-hit-the-market-agra-news-c-25-1-agr1030-1144451-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छाया नया ट्रेंड, फोटो और नाम वाली राखी बाजार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छाया नया ट्रेंड, फोटो और नाम वाली राखी बाजार में
विज्ञापन
बाजार में फोटो और नाम वाली राखियां
आगरा। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। बदलते दौर के साथ अब राखियों के रंग-रूप में भी नया बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बार बाजार में फोटो वाली राखियां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। बहनें अपने भाई की तस्वीर को राखी के साथ जोड़कर इस त्योहार को यादगार बना रही हैं।
बाजार में सोने-चांदी की राखियों के साथ फोटो वाली राखियों की भी मांग है। फोटोग्राफर और फोटो प्रिंटिंग से जुड़े दुकानदार स्वर्णिम धागे, चेन और आकर्षक फ्रेम में भाई की तस्वीर लगाकर राखियां तैयार कर रहे हैं। इनमें केवल भाई की तस्वीर ही नहीं, बल्कि भाई-बहन की साथ वाली तस्वीर भी लगाई जा रही है। बच्चों और किशोरों में इन राखियों को लेकर खासा उत्साह है।
दुकानदार हर्ष खताना ने बताया कि फोटो वाली राखियों के साथ ब्रेसलेट स्टाइल की राखियां भी बहनें खूब पसंद कर रही हैं। इनमें भाई का नाम भी लिखा जा रहा है। लिखकर राखी को व्यक्तिगत अंदाज दिया जा रहा है। इससे राखी केवल पर्व का प्रतीक न रहकर भाई-बहन के रिश्ते की खास याद भी बन रही है। उन्होंने बताया कि कुछ फोटो राखियों में मैगनेट भी लगाया गया है। रक्षाबंधन के बाद इसे अलग करके किसी भी धातु की सतह (फ्रिज अलमारी आदि) पर लगाया जा सकता है।