{"_id":"66d68a5d2b12d85fc50db074","slug":"new-township-of-agra-will-get-loan-of-rs-500-crore-from-bank-of-maharashtra-2024-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा की नई टाउनशिप: बैंक ऑफ महाराष्ट्र से मिलेगा 500 करोड़ का कर्ज, 15 साल में चुकाना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा की नई टाउनशिप: बैंक ऑफ महाराष्ट्र से मिलेगा 500 करोड़ का कर्ज, 15 साल में चुकाना होगा
Tue, 03 Sep 2024 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Sep 2024 09:32 AM IST
सार
आगरा की नई टाउनशिप के लिए 500 करोड़ का कर्ज बैंक ऑफ महाराष्ट्र से मिलेगा। इस कर्ज को चुकाने के लिए 15 साल का समय भी मिल गया है।
विज्ञापन
टाउनशिप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई टाउनशिप के लिए 500 करोड़ रुपये कर्ज मिलने का रास्ता साफ हो गया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रस्ताव को एडीए उपाध्यक्ष ने स्वीकृति दी है। अब बैंक धनराशि जारी करने के लिए अपने मुख्यालय को रिपोर्ट भेजेगा। धन मिलते ही जमीन खरीद की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।
विज्ञापन
ग्वालियर रोड पर एडीए 138 हेक्टेयर भूमि नई टाउनशिप के लिए खरीद रहा है। 44 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है। करीब 242 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। जमीन खरीद के लिए कुल 784 करोड़ रुपये की जरूरत है। ऐसे में एडीए बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 500 करोड़ रुपये कर्ज ले रहा है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र सहित विभिन्न बैंक व संस्थाओं ने कर्ज के लिए सहमति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे कम ब्याज दर बैंक ऑफ महाराष्ट्र की रहीं। करीब 8.55 प्रतिशत की ब्याज पर कर्ज मिलेगा। एडीए अपनी संपत्तियां गिरवी रखेगा। 15 साल में मय ब्याज करीब हजार करोड़ रुपये एडीए को कर्ज के बदले चुकाना पड़ेगा।
दो महीने से कर्ज की फाइल एडीए में लटकी थी। नवागत एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने सोमवार को फाइल पर स्वीकृति दी। नई टाउनशिप की जमीन किसानों से आपसी सहमति के आधार पर खरीदी जा रही है। किसानों को सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जा रहा है।
दिसंबर में शासन ने 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी की थी। करीब 100 करोड़ रुपये एडीए ने मिलाया। इस तरह करीब 242 करोड़ रुपये जमीन खरीद पर खर्च हो चुके हैं। बैनामा के लिए 14 करोड़ रुपये के ड्राफ्ट तैयार हैं। शासन से सीड कैपिटल के रूप में एडीए को 392 करोड़ रुपये मिलने हैं। जिनमें 150 करोड़ मिल चुके हैं। 242 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त का प्रस्ताव शासन को अगस्त में भेजा गया था।