{"_id":"7e248ab3ca713ca7874efe319ff58398","slug":"new-rule-for-asaha-s-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता को निजी अस्पताल ले जाने पर नपेंगी आशाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता को निजी अस्पताल ले जाने पर नपेंगी आशाएं
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Jan 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम काफी नाराज दिखे। लापरवाही पर चिकित्सकों की कड़ी फटकार लगाई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को डीएम पंकज कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम का लक्ष्य पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। बावजूद इसके लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि चश्मा वितरण में निजी क्षेत्र एवं स्वयं सेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जाता तो लक्ष्य पूरा हो जाता।
अगली बैठक तक सुधार नहीं होेने पर कार्यक्रम प्रभारी को कार्रवाई की चेतावनी दी। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के जिला समन्वयक बीएस वर्मा को भी चेतावनी दी गई। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की संख्या लगातार घट रही है। शिकायतें मिल रही हैं कि आशाएं उन्हें निजी अस्पताल में जबरन ले जा रही हैं। उन्होंने ऐसी आशाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी को माह में दो बार एक साथ कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करने को कहा। बैठक में सीडीओ एनके पालीवाल, सीएमओ डा. एचएस दानू, जिला कार्यक्रम अधिकारी सरोजनी देवी समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।