फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New roads and drains built at the cost of lakhs were cracking in the new population

नई आबादी में दरक रहीं लाखों की लागत से बनीं नई सडक-नालियां

Sat, 12 Jun 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
New roads and drains built at the cost of lakhs were cracking in the new population
फिरोजाबाद। रखरखाव के अभाव में नगर निगम द्वारा पिछले वर्ष 14वें वित्त आयोग की धनराशि से बनाई सड़कों की हालत खराब है। ठेकेदारों द्वारा बरती गई लापरवाही के कारण नई आबादी क्षेत्र में अधिकांश सड़कें व नालियां धंस गईं हैं। वहीं प्लॉटों के सहारे बनीं नालियां दरक रही हैं। घरों की नींव में नालियों का पानी भर रहा है।
विज्ञापन

14वें वित्त आयोग की धनराशि से नगर निगम द्वारा गत वित्तीय वर्ष में कराए नाली-खड़ंजा एवं इंटरलॉकिंग कार्य में कई झोल हैं। निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते थाना रामगढ व रसूलपुर क्षेत्रांर्गत कई वार्ड संख्या-66 में गत वर्ष करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनीं अधिकांश गलियों की नालियां धंस गई हैं। प्लॉटों के सहारे बनीं नालियां दरक जाने के कारण आसपास के मकानों की नींव में नालियों का पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन

एक साल में ही बिगड़ गई कई गलियों की दशा
- सैय्यदगंज गली नंबर 15 शकील हलवाई वाली गली।
- गली नंबर-2 तीस फुटा रोड वाली गली।
- गली नंबर सात, तीन और नौ।
- गली चार असरफगंज वाली गली।
- गली नंबर पांच और छह तलैया वाली गली।
प्लॉट स्वामियों पर कार्रवाई से बच रहे निगम अफसर
क्षेत्र में कई गलियों व नाली निर्माण के दौरान प्लॉटों की नींव नहीं भरवाई गईं। जबकि इस बाबत नगर निगम के अभियंताओं व ठेकेदार को शुरू में ही आगाह किया था। अब अधिकांश गलियों में प्लॉट के सहारे वाली नालियां दरक गईं हैं। सड़कें भी धंसी हुई हैं। नगर आयुक्त को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मद शाहिद, क्षेत्रीय पार्षद
क्षेत्रीय पार्षदों ने इस तरह की शिकायतें की हैं। शिकायतों की जांच कराई जाएगी। प्लॉट स्वामियों को नोटिस जारी होगा। जान-बूझकर लापरवाही करने जैसी बात सामने आई तो संबंधित प्लॉट स्वामियों से जुर्माना भी वसूलेंगे।
अतुल कुमार पांडेय, एक्सईएन, निर्माण शाखा, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed