{"_id":"5e6bc77d8ebc3ea4ac673f44","slug":"new-road-will-be-made-mainpuri-news-agr433690712","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सड़कों पर सरपट दौड़ेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सड़कों पर सरपट दौड़ेंगे वाहन
विज्ञापन
13एमएनपी-42- एक्सप्रेस वे
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में देहात क्षेत्र के 12 मार्गों की सूरत जल्द बदलेगी। शासन से इन सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। नए वित्तीय वर्ष में इन मार्गों का निर्माण शुरू हो जाएगा। सड़क सुविधा योजना में चयनित किए गए इन मार्गों पर दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत काम कराया जाएगा।
सड़क सुविधा योजना के तहत जिले मार्गों की हालत बदली जाएगी। प्रथम चरण में लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले के 12 मार्गों को चयनित किया गया है। इन मार्गों पर काम कराने के लिए शासन से मंजूरी मिल चुकी है। पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत इन मार्गों पर काम कराया जाएगा। चयनित मार्ग लंबे समय से उपेक्षा का दंश झेल रहे थे। छह महीने के अंदर इन मार्गों पर काम पूरा कराने का लक्ष्य तय किया गया है।
7.14 करोड़ की लागत से होगा काम
लोक निर्माण विभाग चयनित किए गए मार्गों पर सड़क सुविधा योजना में पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 7.14 करोड़ की लागत से काम कराएगा। विभाग द्वारा इन मार्गों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
इन मार्गों का होगा कायाकल्प
मार्ग लागत
भोगांव, रजवाना से अपूरपुर मार्ग 51 लाख
जीटी रोड से विनोदपुर मार्ग 52 लाख
जीटी रोड से विनोदपुर, नगला बलू मार्ग 82 लाख
शिकेाहाबाद-भोगांव मार्ग से मदनापुर मार्ग 1.36 करोड़
मैनपुरी-कुसमरा, दाउदपुर मार्ग 67 लाख
समान-सरसई नावर मार्ग 59 लाख
बेवर-संकिसा से नूरमपुर मार्ग 44 लाख
भोगांव-संकिसा से नगला कोठी मार्ग 39 लाख
जीटी रोड से द्वारिकापुर मार्ग 39 लाख
घिरोर-कुरावली मार्ग से नगला उदू मार्ग 39 लाख
किशनी-शमशेरगंज, लैगांव मार्ग 70 लाख
विनायकपुर से गढ़ी मार्ग 36 लाख
शासन की मंजूरी मिल चुकी है। अब चयनित मार्गों पर काम कराया जाएगा। दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत छह महीने के अंदर इन मार्गों पर काम पूरा कराने का लक्ष्य तय किया गया है।
अनिल कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग