फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New railway bridge on Yamuna will be inaugurated at the end of April speed will increase with number of trains

खुशखबर: अप्रैल अंत में शुरू होगा यमुना पर रेलवे का नया पुल, ट्रेनों की संख्या के साथ बढ़ेंगी रफ्तार

Sat, 12 Apr 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Apr 2025 09:47 AM IST
सार

यमुना पर 122 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा रेलवे का नया पुल अप्रैल के अंत तक शुरू हो जाएगा। इस पुल के शुरू होने से ट्रेनों की संख्या बढ़ जाएगी।
 

विज्ञापन
New railway bridge on Yamuna will be inaugurated at the end of April speed will increase with number of trains
यमुना पर रेलवे का नया पुल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा फोर्ट से यमुना ब्रिज स्टेशन को जोड़ने के लिए यमुना नदी पर रेलवे का नया पुल बनकर तैयार हो गया है। अप्रैल माह के अंत में यह चालू हो सकता है। पुल के निर्माण में लगभग 122 करोड़ रुपये की लागत आई है। पुल चालू होने से आगरा-टूंडला रेल लाइन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन


तीन साल पूर्व नया पुल बनाने का कार्य शुरू हुआ था, जिसका कार्य पूरा हो गया है। दिसंबर, 2024 में सीआरएस प्रणजीव कुमार ने पुल का निरीक्षण किया। पुल की मजबूती से लेकर ट्रैक की जांच की। नए पुल से होकर ट्रेनें 10 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक निकल सकेंगी। यह पुल यमुना ब्रिज को आगरा फोर्ट स्टेशन से जोड़ रहा है। 
विज्ञापन


इससे पहले पुराने पुल पर सिंगल ट्रैक होने के चलते एक बार में एक ही ट्रेन गुजरती थी। नया पुल बनने से अप और डाउन दोनों ही ट्रेनें गुजरा करेंगी। कुबेरपुर में रेलवे का सबसे बड़ा माल गोदाम बना हुआ है। नया पुल चालू होने से मालगाड़ियों की संख्या बढ़ जाएगी। आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन में हर दिन दो से तीन हजार के करीब पार्सल की बुकिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि यमुना नदी पर नए पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। ट्रेनों के ट्रायल भी हो चुके हैं। जल्द ही पुल को ट्रेनों के आवागमन के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed