फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New projects stopped determination of circle rate land prices skyrocketed MG Road is the most expensive

Agra: नई परियोजनाओं ने रोका सर्किल रेट का निर्धारण, आसमान छू रहे जमीन के भाव; एमजी रोड सबसे महंगा

Mon, 05 May 2025 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 May 2025 09:18 AM IST
सार

ग्रेटर आगरा, ग्वालियर और अलीगढ़ एक्सप्रेस-वे सहित आधा दर्जन परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण होगा। जमीनों के भाव आसमान छू रहे हैं। वहीं  सर्किल रेट का निर्धारण नहीं हो रहा है, जिससे  किसान जमीन की वाजिब कीमत नहीं मिलने से खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
New projects stopped determination of circle rate land prices skyrocketed MG Road is the most expensive
एमजी रोड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीन के भाव आसमान छू रहे हैं। अरबों रुपये का निवेश फंसा हुआ है। लेकिन, नई परियोजनाओं के कारण सर्किल रेट का निर्धारण नहीं हो रहा है। एक साल से प्रस्ताव फाइलों में बंद है। उधर, भूमि अधिग्रहण से प्रभावित सैकड़ों किसान जमीन की वाजिब कीमत नहीं मिलने से खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


खंदौली से अलीगढ़ तक एक्सप्रेस-वे प्रस्तावित है। ग्वालियर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए भी 30 अधिक गांव में भूमि अधिग्रहण होना है। इनर रिंग रोड पर रहनकलां और बुढ़ाना में ग्रेटर आगरा के लिए 15 साल पहले हुए भूमि अधिग्रहण का मुआवजा नहीं बंट सका है। इनके अलावा डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, ककुआ और भांडई टाउनशिप, धनौली में सिविल एन्क्लेव योजना से प्रभावित कुछ किसान मुआवजे के इंतजार में भटक रहे हैं। सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा मिलता है।
विज्ञापन


जिले में 2017 में आखिरी बार सर्किल रेट का निर्धारण हुआ था। उसके बाद से पांच बार बैठक, सर्वे और खानापूर्ति हो चुकी है। किसान राजवीर का कहना है कि सर्किल रेट बढ़ाने की मांग अधिग्रहण से प्रभावित किसान लगातार कर रहे हैं। सरकार हमारी जमीन कौड़ियों के भाव खरीदना चाहती है। इसलिए सर्किल रेट नहीं बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Seema Haider: सीमा हैदर और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष का कनेक्शन...क्या है सच, भाजपा नेता ने खुद बताया



 

मथुरा व अन्य जिलों में हो चुका निर्धारण
मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने अगस्त 2024 में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में सर्किल रेट निर्धारण के निर्देश दिए थे। आगरा में आठ साल पुराने सर्किल रेट पर नई योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का मुआवजा दिया जाएगा। 50 किमी. दूर मथुरा में नए सर्किल रेट 2021 और 2023 में दो बार निर्धारित हो चुके हैं। अन्य जिलों ने भी नए सर्किल रेट लागू कर दिए हैं।

 

एमजी रोड पर 5 लाख रुपये वर्ग गज जमीन
 शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले एमजी रोड पर वर्तमान में सर्किल रेट 1 से 1.25 लाख रुपये प्रति वर्ग गज तक है। जबकि यहां बाजार भाव 5 लाख रुपये वर्ग गज तक पहुंच गया है। भगवान टॉकीज से प्रतापपुरा तक 5 किमी एमजी रोड पर बिक्री के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है। उधर, फतेहाबाद रोड पर रमाडा कट से फतेहाबाद मेट्रो स्टेशन तक जमीन बाजार में 2 से 3 लाख रुपये तक बिक रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: प्रदेश में जंगलराज, जनता की नहीं हो रही सुनवाई...दलित युवक से मारपीट पर भड़के सपा सांसद, जानें क्या कहा


 

50 से अधिक नए क्षेत्र विकसित
इनर रिंग रोड, दक्षिणी बाईपास, ग्वालियर रोड और अलीगढ़ रोड पर 50 से अधिक नए क्षेत्र पिछले आठ साल में विकसित हो चुके हैं। जहां सर्किल रेट का कभी निर्धारण नहीं हुआ, वहां पहली बार सर्किल रेट तय होगा। लखनऊ एक्सप्रेस-वे के अलावा वायु विहार, शास्त्रीपुरम, फतेहपुर सीकरी और बिचपुरी रोड पर नई कॉलोनियां व सड़कें विकसित हो चुकी हैं। उधर, सर्किल रेट नहीं बढ़ने से स्टांप से शासन को अधिक राजस्व नहीं मिल पा रहा। 2025-26 में करीब 1400 करोड़ रुपये स्टांप से आय का लक्ष्य है।

 

प्रस्तावित है भूमि अधिग्रहण
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि जिले में विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है। नए सर्किल रेट के लिए सर्वे कराया है। शासन के निर्देश अनुसार नए रेट निर्धारित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed