फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New prisoners should be kept in special barracks only.

नए बंदियों को विशेष बैरक में ही रखा जाए

Sat, 04 Dec 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
New prisoners should be kept in special barracks only.
नए बंदियों को विशेष बैरक में ही रखा जाए
विज्ञापन

मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने शनिवार को जेल का निरीक्षण किया। जेलर से कहा कि नए बंदियों को विशेष बैरक में ही रखा जाए। कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लिया जाए। परिसर सहित बैरकों के आसपास नियमित रूप से सफाई कराई जाए।

प्राधिकरण सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने बैरक नंबर एक, दो, महिला बैरक, जेल अस्पताल का निरीक्षण किया। बैरकों में मिले बंदियों की समस्याएं सुनीं। बंदियों से कहा कि यदि उनकी तबियत खराब है तो तत्काल जेल अधिकारियों को बताएं। जेलर से कहा कि बीमार बंदियों का समय से उपचार कराएं। नए बंदियों को कम से कम 14 दिन के लिए विशेष बैरक में ही रखें। जेल में बंदियों की क्षमता से अधिक संख्या होने के कारण जेल बहुत ही संवेदनशील स्थान है। बंदियों की समस्याओं का जेल मैनुअल के अनुसार शीघ्र निस्तारण करें। जेल अधीक्षक पवन त्रिवेदी, डिप्टी जेलर मनोज शुक्ला, प्राधिकरण कार्यालय सहायक देवेंद्र सिंह, जेल विजिटर रस्किन खान, पीएलवी सुरेंद्र यादव, अरुण कुमार, जेल पीएलवी अजय चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed