फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New order for UP schools Vehicles will be parked in school premises will not go out together on holidays

UP: स्कूलों के लिए नया आदेश...विद्यालय परिसर में खड़े होंगे वाहन; छुट्टी पर एक साथ नहीं निकलेंगे

Wed, 02 Jul 2025 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Jul 2025 09:31 AM IST
सार

यूपी बोर्ड सहित सभी स्कूलों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नया आदेश जारी किया है। इसके तहत अब वाहन स्कूल परिसर के अंदर ही खड़े किए जाएंगे। छुट्टी के समय वाहनों एक साथ नहीं निकलेंगे। 
 

विज्ञापन
New order for UP schools Vehicles will be parked in school premises will not go out together on holidays
स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा के एमजी रोड पर मेट्रो का कार्य चल रहा है। स्कूली वाहनों की वजह से जाम की समस्या हो सकती है। जाम न लगने के लिए यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। स्कूल संचालकों के साथ बैठक की गई। छुट्टी के बाद स्कूली वाहनों को एक साथ रवाना नहीं किया जाएगा। परिसर के अंदर बस, वैन और ऑटो की पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन



 

डीसीपी यातायात अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि एमजी रोड पर मेट्रो का कार्य चल रहा है। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक यातायात का दबाव अधिक रहता है। स्कूलों की छुट्टी के समय टीएसआई और सिपाहियों के साथ 4 टीमों को लगाया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 यह टीमें दीवानी से सूरसदन, हरीपर्वत, सेंट जोंस से लोहामंडी और सेंट जोंस से घटिया की तरफ तैनात रहेंगी। स्कूलों की छुट्टी के समय वाहनों को निकलवाएंगी। जाम की समस्या पर पहले ही स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य के साथ बैठक की गई थी। मेट्रो का कार्य चलने तक वाहनों को स्कूल परिसर में खड़ा कराने का निर्देश दिया गया। छुट्टी के समय वाहन एक-एक करके निकाले जाएंगे। 5 और 6 जुलाई को भी स्कूल संचालकों के साथ दोबारा बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed