फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New GST rates come into effect, 375 items of daily use become cheaper

Agra News: लागू हुईं जीएसटी की नई दरें, दैनिक प्रयोग की 375 वस्तुएं हो गई सस्ती

Mon, 22 Sep 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 22 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
New GST rates come into effect, 375 items of daily use become cheaper
मैनपुरी। जीएसटी परिषद की 56वी बैठक में लिए गए निर्णय के बाद आज सोमवार से जीएसटी की नई दरें लागू हो गई हैं। इसके साथ ही दैनिक प्रयोग सहित करीब 375 वस्तुओं की कीमतों में कमी आ गई हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद जिले में राजस्व कर विभाग कैंप लगाकर लोगों को जागरुक करेगा और समस्याओं का निस्तारण करेगा।
विज्ञापन

राजस्व कर विभाग की ओर से जीएसटी 2.0 की नई दरें लागू होने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उपायुक्त जीएसटी वीरेंद्र नारायण वर्मा ने सोमवार को बैठक भी बुलाई है। उन्होंने बताया कि नई दरें लागू होने से आम जनता को काफी राहत मिलेगी। दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं सस्ती हुई हैं। जिसका लाभ आम जनता को होगा। बताया कि माल व सेवा कर सुधार के अगले कदम में कर स्लैब पांच प्रतिशत व 18 प्रतिशत होंगे। लग्जरी वस्तुओं पर पर अलग से 40 प्रतिशत कर लगाया जाएगा। तंबाकू व तंबाकू उत्पाद पर कर 28 प्रतिशत बना रहेगा। कर प्रणाली को आसान बनाने के लिए राज्य कर विभाग व्यापार मंडल के साथ बैठक करेगा। सभी को इस बारे में अवगत भी कराया जा चुका है। व्यापारियों व जनता की किसी भी समस्या को लेकर पंजीयन कैंप लगाए जाएंगे। जहां समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन




इन वस्तुओं के दाम हुए कम
आज से जीएसटी की नई दरें लागू होने के साथ ही घी, पनीर, मक्खन, नमकीन, कैचप, जैम, सूखे मेवा, कॉफी और आइसक्रीम दैनिक उपयोग की वस्तुयों पर दाम कम हुए हैं। इसके अलावा टीवी, एसी, वाशिंग मशीन जैसी जरूरी वस्तुएं के रेट भी कम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed