Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New Education Building to Be Constructed in Panchkuiya Old Structure to Be Demolished at 13 Crore

Agra: नए शिक्षा भवन का 13 करोड़ में होगा निर्माण, ध्वस्त होगी पुरानी इमारत; डीपीआर हो रही तैयार

Wed, 24 Dec 2025 11:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Dec 2025 11:24 AM IST
सार

आगरा में जर्जर हो चुकी शिक्षा भवन की पुरानी इमारत को ध्वस्त किया जाएगा। यहां नया भवन तैयार होने जा रहा है।

विज्ञापन
New Education Building to Be Constructed in Panchkuiya Old Structure to Be Demolished at 13 Crore
शिक्षा भवन की पुरानी इमारत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा विभाग का नया भवन तैयार होने जा रहा है। पंचकुइयां स्थित शिक्षा भवन की पुरानी इमारत को ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है, जिसे शीघ्र अंतिम रूप दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी पहले ही इस भवन को अनुपयोगी घोषित कर चुका है। तकनीकी टीम जमीन का मृदा परीक्षण कर रिपोर्ट भेज चुकी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार डीपीआर फाइनल होते ही इसको खाली करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से नया शिक्षा भवन तैयार किया जाएगा। संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहले शिफ्ट हो चुका है लेकिन डीडीआर कार्यालय के स्थानांतरण में देरी के कारण ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया अटकी हुई है। डीडीआर कार्यालय के पीछे शिक्षा विभाग अधिकारियों के आवास वाले स्थान पर होना है। वहां पर बच्चा जेल का संचालन किया जा रहा है। इस वजह से कार्यालय खाली करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि नए शिक्षा भवन के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। इसको शासन को भेजा जाएगा। वहां से संस्तुति होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed