फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   new DGP of Uttar Pradesh Police has been IG of Agra range he used to communicate directly with public

UP: आगरा रेंज के आईजी रह चुके हैं नए डीजीपी, पैदल गलियों में घूमते और जनता से करते सीधे संवाद, किए थे कई सुधार

Thu, 01 Jun 2023 08:14 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 08:14 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस के नए डीजीपी आगरा रेंज के आईजी रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान वह पैदल गलियों में घूमने निकल जाते और जनता से सीधे संवाद करते थे। उन्होंने यातायात और कानून व्यवस्था पर कई सुधार किए थे।

 

विज्ञापन
new DGP of Uttar Pradesh Police has been IG of Agra range he used to communicate directly with public
UP: आगरा रेंज के आईजी रह चुके हैं नए डीजीपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस के नए मुखिया (कार्यवाहक डीजीपी) बने विजय कुमार आगरा के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हैं। वह 18 महीने आगरा रेंज के आईजी रहे थे। आगरा में तैनाती के दौरान कानून और यातायात व्यवस्था में सुधार की कवायद की थी। एडीजी सुरक्षा रहने के दौरान कई बार ताजमहल की सुरक्षा देखने भी आ चुके हैं।
विज्ञापन

लोगों से करते सीधा संवाद

विजय कुमार वर्ष 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह 31 जनवरी 2024 को सेवानिवृत्त होंगे। पांच जून 2009 को आगरा रेंज के आईजी बने थे। तब उन्होंने कम्यूनिटी पुलिसिंग पर जोर दिया था। थानों में आने वाली जनता की समस्याओं के निदान के निर्देश देने के साथ ही लोगों से सीधा संवाद भी करते थे।
विज्ञापन

शहर में पैदल घूमने निकल जाते

यही नहीं पीड़ित किसी भी समय कार्यालय आए, वो उससे मिलते थे। इसके बाद समाधान कराते थे। वह शहर की गलियों से लेकर कॉलोनी में पैदल घूमा करते थे। छह जनवरी 2011 को आगरा से स्थानांतरण हुआ था। आगरा में उनका कार्यकाल लोगों को आज भी याद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed