फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New champions emerged from the Colonels' Cup, powered by their punching performances in the ring. 332 athletes displayed their strength in the district-level boxing competition, with the under-15 and under-17 category bouts generating intense excitement.

Agra News: रिंग में मुक्कों के प्रदर्शन के दम पर कर्नल्स कप में उभरे नए चैंपियन, जिलास्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 332 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अंडर-15 और 17 वर्ग के मुकाबलों में रोमांच चरम पर

Thu, 30 Apr 2026 12:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
New champions emerged from the Colonels' Cup, powered by their punching performances in the ring. 332 athletes displayed their strength in the district-level boxing competition, with the under-15 and under-17 category bouts generating intense excitement.
आगरा। 14वीं कर्नल्स कप (अंडर-15, अंडर-17 एवं अंडर-19) जिलास्तरीय बालक मुक्केबाजी प्रतियोगिता कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल में हो रही है। इसमें आगरा जनपद के लगभग 34 विद्यालयों के 332 मुक्केबाज तीन आयु वर्गों के 32 भार वर्गों में दमखम दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन आगरा जिला एमेच्योर मुक्केबाजी संघ के तत्वावधान में हो रहा है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन 75 मुकाबले खेले गए, जिनमें अंडर-19 के 22, अंडर-17 के 25 तथा अंडर-15 वर्ग के 38 मुकाबले शामिल रहे। रिंग में उतरे खिलाड़ियों ने तेज़ पंच, बेहतरीन फुटवर्क और शानदार तकनीक से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन

अंडर-15 वर्ग में ये रहे विजेता
30–33 किग्रा वर्ग में लवकुश धाकरे, दिव्यांश रघुवंशी, देवांग यादव और राघव ठाकुर ने जीत दर्ज की।
33–35 किग्रा में प्रिंस धाकरे, सिद्धार्थ, आर्यन और अभिनव यादव विजयी रहे।
35–37 किग्रा में प्रणजल, चैतन गौतम, उदय राजपूत और योगेश जादौन ने मुकाबले अपने नाम किए।
37–40 किग्रा में देव कुमार, युवराज, अभिषेक और दिव्यांश दुबे ने जीत हासिल की।
40–43 किग्रा में मंजीत, देव डागर, अंश भदौरिया और मोहित राजपूत विजेता बने।
43–46 किग्रा में हर्ष, हरि गोविंद, विनोद जादौन और आदित्य चाहर ने बाज़ी मारी।
46–49 किग्रा में आर्यन यादव, अर्पित यादव, विराट सिंह और यश शर्मा ने शानदार जीत दर्ज की।
49–52 किग्रा में अंकित यादव ने मुकाबला अपने नाम किया। अंडर-17 वर्ग में भी दिखा जोश
57–60 किग्रा वर्ग में रतनदीप सिंह और उत्कर्ष कदम विजेता रहे।
60–63 किग्रा में गौरव राठौर और देवेंद्र सिंह ने जीत हासिल की।
66–70 किग्रा में अर्पित यादव ने शानदार प्रदर्शन किया।
70–75 किग्रा वर्ग में आर्यन राजपूत, मनजीत सिंह और ललित कुमार विजेता बने।
80 किग्रा से अधिक वर्ग में कार्तिक तोमर और रैदीप ने अपने मुकाबले जीते।
निर्णायक मंडल में दीपक मिस्त्री, विपिन शाक्य, आदित्य कुमार, विवेक शर्मा, अमित यादव, मनोज राजपूत, श्रीकांत चौधरी, राहुल ठाकुर, अतुल राजपूत, अभिषेक राजपूत, ऋषि भदौरिया एवं आकाश यादव शामिल रहे। आयोजन समिति की अध्यक्ष रुबीना खानम ने बताया कि सभी वर्गों के फाइनल बृहस्पतिवार खेले जाएंगे। समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण शाम को होगा। इस दौरान कर्नल अपूर्व त्यागी, दीपिका त्यागी, प्रधानाचार्या रुबीना खानम, उप-प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह चाहर, प्रमोद कुमार, राहुल दुबे, प्रशांत शर्मा, विजय प्रकाश, असलम खान, यासमीन अंजुम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed