फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New buses increasing at depot, operators not increasing

Agra News: डिपो पर बढ़ रहीं नई बसें, नहीं बढ़े परिचालक

Tue, 26 Dec 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
New buses increasing at depot, operators not increasing
कासगंज। बीते तीन माह के दौरान रोडवेज बस डिपो में बसों के बेड़े में आठ नई बसें शामिल हुई हैं। हालांकि परिचालकों की संख्या जस की तस है। बसों के अनुपात में चालक पूरे होने के बावजूद 38 परिचालकों की की कमी है। इसके चलते प्रतिदिन आठ से दस बसों की रवानगी नहीं होती। इससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। डिपो पर नई बसों के आ जाने से बसों की संख्या 91 हो गई। नई बसों के आने के बाद भी इनका लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। पुरानी बसों में 8 से 10 बसों का संचालन परिचालकों की कमी के कारण नहीं हो पा रहा है। बसों के संचालन के लिए 198 परिचालकों की जरूरत है। जिसके सापेक्ष 160 परिचालक ही डिपो पर तैनात है। किसी परिचालक के बीमार होने या अन्य कारण से अवकाश लेने से यह कमी और बढ़ जाती हैं। बसों संचालन नहीं होने से सहालगों और पर्वों पर खासी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed