Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New Aadhaar Centers to Open in Neighboring Districts Like Agra Relief from Long Queues

खुशखबर: आगरा की तरह मथुरा और मैनपुरी के साथ इन जिलों में भी खुलेंगे आधार केंद्र...नहीं लगानी पड़ेगी लंबी दौड़

Sat, 04 Oct 2025 10:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Oct 2025 10:49 AM IST
सार

आगरा की तरह  मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़ में भी आधार केंद्र खुलेंगे। इन जिलों से आने वाले लोगों को नए केंद्र खुलने से आगरा तक की दौड़ नहीं लगानी होगी।

विज्ञापन
New Aadhaar Centers to Open in Neighboring Districts Like Agra Relief from Long Queues
आधार केंद्र पर लगी लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) आगरा की तरह पड़ोसी जिलों में नए आधार केंद्र खोलेगा। इससे यहां के आधार केंद्र पर आने वाले आसपास के जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। घंटों लाइन में लगकर आधार अपडेट करने की समस्या भी खत्म हो जाएगी। करीब 5 से 6 महीने में नए केंद्र शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


खंदारी स्थित आधार केंद्र पर रोज एक हजार लोगों के लिए आधार कार्ड बनवाने और अपडेट करने की सुविधा है। आसपास के जिलों में आधार केंद्र ना होने के चलते वहां के लोग भी इसी केंद्र पर आते हैं। इससे यहां रोज करीब 2500 लोग पहुंचते हैं। सिर्फ एक हजार स्लॉट होने की वजह से कई लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है। लंबी कतार होने पर कई लोग बिना काम के ही वापस लौट जाते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मूर्ति विसर्जन हादसा: एक को बचाने के लिए डूब गए 12 लोग...पांच लाशें मिलीं, सात लोगों की तलाश में उतारी गई सेना
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश के सभी जिलों में आधार केंद्र खोलने की योजना है। उसी के तहत पड़ोसी जिलों मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़ में भी आधार केंद्र खुलेंगे। इन जिलों से आने वाले लोगों को नए केंद्र खुलने से आगरा तक की दौड़ नहीं लगानी होगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के प्रवक्ता अकरम ने बताया कि आगरा की तरह पड़ोसी जिलों में भी आधार केंद्र बनेंगे, जिससे लोगों को काफी राहत होगी। जो सुविधाएं आगरा के केंद्र पर दी जा रही हैं, वही सुविधाएं अन्य सभी जगहों पर उपलब्ध होंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed