फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Netherlands company will set up food processing unit in Agra

UP: आगरा में लगेगी फूड प्रोसेसिंग यूनिट, नीदरलैंड की कंपनी के दल ने किया निरीक्षण...भंडारण की ली जानकारी

Tue, 04 Feb 2025 07:58 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 04 Feb 2025 07:58 AM IST
सार

नीदरलैंड की कंपनी आगरा में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाएगी। इसके लिए कंपनी का एक दल आगरा आया।  यहां कंपनी के दल ने बगलघूसा के कोल्ड स्टोर का निरीक्षण कर तकनीक, उत्पादन और भंडारण की जानकारी ली।
 

विज्ञापन
Netherlands company will set up food processing unit in Agra
आलू की बंपर फसल, - फोटो : संवाद

विस्तार

आलू उत्पादन और अनुसंधान में अव्वल नीदरलैंड के किसानों और कंपनी का दल आगरा में आलू आधारित फूड प्रोसेसिंग यूनिट की संभावना तलाशने के लिए आया। खंदौली और बगलघूसा के कोल्ड स्टोर का निरीक्षण कर तकनीक, उत्पादन और भंडारण की जानकारी ली।
विज्ञापन


नीदरलैंड समेत चार देशों में फूड प्रोसेसिंग इकाइयां संचालित कर रही कंपनी एविको पोटेटो के प्रतिनिधियों ने आगरा में आलू उत्पादन देखकर यहां फूड प्रोसेसिंग इकाई लगाने में रुचि दिखाई है। आगरा कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल ने नीदरलैंड के 18 सदस्यीय दल को आगरा के कोल्ड स्टोर और आलू उत्पादन की स्थिति दिखाई।
विज्ञापन


इस दल में नीदरलैंड के चीफ सप्लाई चेन ऑफिसर डिक जेल होस्ट, मार्केटिंग मैनेजर विलियम तिलबर्ग के साथ किसान भी आए, जिनके खुद के कोल्ड स्टोर हैं। महासचिव अजय गुप्ता ने बताया कि नीदरलैंड की कंपनी ने आगरा में आलू की फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने में रुचि जाहिर की है। उन्हें वैरायटी और उत्पादन की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल्ड स्टोर में आलू के भंडारण को देखकर नीदरलैंड के किसानों ने बताया कि वह बोरियों में आलू नहीं रखते। खेत से आलू खुला लाकर कोल्ड स्टोर के अंदर पांच मीटर ऊंचा ढेर बनाकर रखते हैं। फर्श पर नीचे पाइपलाइन के जरिए ठंडी हवा का प्रवाह देते हैं। सक्शन के जरिए गर्म हवा बाहर निकाली जाती है। नीदरलैंड में हर हेक्टेयर में आगरा से डेढ़ गुना ज्यादा आलू की पैदावार होती है। किसानों ने कहा कि अगर यहां फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाएंगे तो बढ़िया आलू उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed