{"_id":"5bd83eddbdec22695941687e","slug":"nephew-looted-uncle-with-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा को लूटने वाला निकला भतीजा, दोस्त से कराई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा को लूटने वाला निकला भतीजा, दोस्त से कराई वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Tue, 30 Oct 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
किसान को लूटने वाला भतीजे का दोस्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में किसान की लूटकांड का पर्दाफाश हुआ तो कई रिश्ते टूट गए। दरअसल किसान को लूटने वाला कोई और नहीं उसका भतीजा ही निकला। भतीजे ने अपने दोस्त के साथ चाचा को लूटने की साजिश रची थी। लुटेरे दोस्त ने पूरा राज खोला। भतीजा समेत 5 आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
कासगंज के तवालपुर निवासी दुरजन सिंह किसान हैं। उनकी पुत्रवधू को कैंसर है। उसके इलाज के लिए रुपये की जरूरत थी। किसान दुरजन सिंह 20 अक्टूबर को बैंक से एक लाख 90 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने मारपीट करके किसान से रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही थी। उसने निशानदेही पर मनोज और अजय को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की, तो लूट का पूरा राज खोल दिया। आरोपियों से एक लाख 16 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
आरोपियों ने ही बताया कि पूरी घटना की साजिश किसान दुरजन सिंह के भतीजे श्रीकांत ने रची थी। उसने मनोज के साथ लूट का प्लान बनाया। मनोज ने
अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने 30 अक्टूबर को पूरे मामले से पर्दाफाश कर दिया है। घटना के खुलासे के बाद भतीजा श्रीकांत समेत 5 आरोपी फरार है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।