फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nephew crazy in love with aunt uncle called under pretext and killed brutally

चाची के प्यार में पागल भतीजा: चाचा ने देखीं जब ऐसी हरकतें...नहीं कर सका बर्दाश्त; बहाने से बुलाया और मार डाला

Tue, 23 Apr 2024 01:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Apr 2024 01:19 PM IST
सार

चाची के प्यार में भतीजा इस कदर पागल हुआ कि वो रिश्तों की मर्यादाओं को ही भूल गया। चाची संग अलग दुनिया बसाने की ख्वाहिश थी। वो अलग रहने लगा, लेकिन जब चाचा ने ये सब देखा तो बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने बहाने के भतीजे को घर बुलाया और सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


 

विज्ञापन
Nephew crazy in love with aunt uncle called under pretext and killed brutally
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र में पत्नी के प्रेमी को बहाने से बुलाकर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने जेल भेज दिया। इससे पहले आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि पत्नी का प्रेमी रिश्ते में भतीजा लगता था। इस पर परिवार और अन्य लोग मजाक उड़ाते थे।
विज्ञापन


 

पुलिस ने बताया कि राजस्थान के बाड़ी सैपऊ निवासी लक्ष्मण की शादी नीतू से सात साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। नीतू पांच महीने से मनिया के कंचन के साथ रह रही थी। पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया था। नीतू ने पति से तलाक के लिए केस कोर्ट में डाल रखा था। लक्ष्मण ने रविवार को नीतू को बहाने से घर बुलाया। कहा कि वह बच्चों से मिलना चाहता है। कंचन के पहुंचने पर लक्ष्मण ने कंचन के सीने में गोली मार दी थी। लोगों ने लक्ष्मण की पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार के मुताबिक, हत्यारोपी लक्ष्मण ने पूछताछ में बताया कि कंचन उसका रिश्ते में भतीजा लगता था। पत्नी भतीजे के साथ रह रही थी। उसको कई बार समझाया। मगर, वह वापस आने के लिए राजी नहीं हुई। कंचन को भी समझाने का प्रयास किया। लोग उसका मजाक उड़ाते थे। इसलिए उसने साजिश रची। पुलिस के मुताबिक लक्ष्मण ने पहले की तमंचा खरीदकर ले आया था। बहाने से बुलाकर हत्या कर दी। आरोपी के भाई प्रकाश की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed