फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neminath Homeopathic Medical College claims to make corona virus medicine

ब्रायोनिया एल्वा-200 दवा से कोरोना मरीज सात दिन में ठीक होने का दावा

Fri, 22 May 2020 09:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 May 2020 09:16 AM IST
सार

  • ब्रायोनिया एल्वा-200 दवा से कोरोना मरीज 7 दिन में ठीक होने का दावा
  • नेमीनाथ होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज ने दवा बनाई, भारत सरकार को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
Neminath Homeopathic Medical College claims to make corona virus medicine
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा के नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर ने कोरोना वायरस की औषधि ब्रायोनिया एल्वा-200 की खोज का दावा किया है। कोरोना से संक्रमित मरीज इस दवा से पांच से सात दिन में ठीक होने की बात कही जा रही है। इसकी रिपोर्ट सेंट्रल रिसर्च काउंसिल ऑफ होम्योपैथी भारत सरकार को भेजी गई है। इंडियन मेडिकल रिसर्च सेंटर (आईसीएमआर) को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी। 
विज्ञापन


आईसीएमआर से पांच मई को शोध की अनुमति मिलने के बाद कोविड-19 के मरीजों के लिए दवा बनाने का कार्य शुरू किया गया था। तैयार हुई दवा का नाम ब्रायोनिया एल्वा-200 रखा गया है। इस दवा का पहले चरण में टूंडला स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती 42 मरीजों पर परीक्षण किया गया। 
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: आगरा में कोरोना: छह और संक्रमित मिले, 36 हुए डिस्चार्ज, रिकवरी रेट 83 फीसदी से अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन

40 मरीजों पर सफल परीक्षण 

इनकी उम्र दस से 65 साल की रही। इसमें दो से तीन दिन में मरीजों को जुकाम-खांसी, बुखार जैसे लक्षण समाप्त होने लगे। 40 मरीजों को सात दिन तक लगातार दवा खिलाई गई। पांच से सात दिन में इनके नमूने लेकर कोरोना वायरस की जांच कराई तो सभी की रिपोर्ट निगेटिव थी। अभी दो मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है। 

नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इस दवा से सात दिन के अंदर मरीज ठीक होकर घर जा रहे हैं। दवा का परीक्षण सफल होने पर सेंट्रल रिसर्च काउंसिल ऑफ होम्योपैथी को भेज दिया है। 

यह दवा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिमी बंगाल में कोरोना वायरस के मरीज सबसे ज्यादा पाए जा रहे हैं, वहां के प्रमुख सचिव को ईमेल भेजकर नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव किया है।

200 मरीजों पर तीन महीने चलेगा शोध

प्राचार्य ने बताया कि दवा का 200 मरीजों पर परीक्षण होना है। तीन महीने तक शोध चलेगा। अभी 42 संक्रमित मरीजों पर ही इसका परीक्षण हो सका है। 200 मरीजों पर शोध पूरा होने के बाद अंतिम रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी जाएगी।

एसएन प्राचार्य और डीएम को भी भेजा पत्र

प्राचार्य ने बताया कि दवा के बेहतर परिणाम आने के बाद इसका उपयोग करने के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और जिलाधिकारी को भी पत्र लिखा गया है। इसमें होम्योपैथी दवा का कोविड मरीजों के इलाज में इस्तेमाल की पेशकश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed