फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neighbours clash over a dispute of five rupees, houses vandalised

Agra News: पांच रुपये के विवाद में पड़ोसी भिड़े, घरों में तोड़फोड़

Thu, 12 Feb 2026 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Neighbours clash over a dispute of five rupees, houses vandalised
खंदौली(आगरा)। थाना क्षेत्र के नगला महाराम स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी में पांच रुपये के लेन-देन विवाद में मंगलवार देर रात पड़ोसियों में मारपीट और घरों में तोड़फोड़ की गई। एक पक्ष ने रुपये और गहने लूट का भी आरोप लगाया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार रात करीब नाै बजे की है। महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी रामदास शिवहरे घर के बाहर ठेल पर टॉफी-बिस्किट बेचते हैं। ठेल पर रविवार को पड़ोसी उषा देवी का नौ वर्षीय नाती कल्लू सामान लेने गया। कल्लू ने 10 रुपये दिए। 5 रुपये का सामान लिया। शेष पांच रुपये वापस मांगे। खुले पैसे न होने की बात कहकर रामदास ने बाकी 5 रुपये का भी सामान लेने के लिए कह दिया। कल्लू ने मना कर दिया। उसकी बहन दुर्गेश भी आ गई। दोनों परिवारों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

दुर्गेश ने रामदास, उनके बेटे सौरभ, पुत्री वर्षा और दामाद के खिलाफ थाना खंदौली में रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोप है कि इससे नाराज रामदास के बेटे सौरभ और उसके पड़ोसी सनी प्रताप सिंह ने दुर्गेश के घर पहुंचकर मारपीट की। दुर्गेश ने अपने भाइयों राहुल, नितिन और अवी को बुला लिया। वह एक दर्जन से अधिक युवक बाइक पर फावड़ा, सरिया और डंडे लेकर पहुंचे। सौरभ और सनी प्रताप के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। सनी के घर में अलमारी तोड़ दी। 30 हजार रुपये और जेवर लूट लिए। बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। सौरभ की गर्भवती पत्नी नेहा के पेट में लात मार दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस ने प्रबल प्रताप सिंह को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
आधा घंटे तक महाराणा प्रताप काॅलोनी में अराजकता
घटना के दौरान कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया। उपद्रवियों के आतंक से लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए और दरवाजे बंद कर लिए। करीब आधे घंटे तक बवाल चलता रहा। पुलिस ने पहले दिन मामूली रिपोर्ट लिखी। आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई भी नहीं की। पहले दिन पुलिस सक्रिय होती तो दोबारा बवाल नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed