{"_id":"6586fd90c18c9672e504a8ba","slug":"neighbors-pulled-woman-s-hair-knocked-her-down-on-the-road-and-beat-her-2023-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: पड़ोसियों ने महिला के बाल खींचे, रास्ते में गिरा-गिराकर पीटा...बेहोश हुई तो भाग गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: पड़ोसियों ने महिला के बाल खींचे, रास्ते में गिरा-गिराकर पीटा...बेहोश हुई तो भाग गए
Sun, 24 Dec 2023 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:02 AM IST
सार
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ पड़ोसियों ने शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। महिला के बाल पकड़कर उसे खींचा और फिर रास्ते में गिरा-गिराकर पीटा। पिटाई से महिला बेहोश हो गई, तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
आगरा में मुकदमा वापस न लेने पर सिकंदरा थाना क्षेत्र में पड़ोसियों ने एक महिला को बेरहमी से पीटा। उसे बाल पकड़ कर घर के बाहर खींच लाए। रास्ते में गिरा-गिराकर पीटा। बेहोश होने पर छोड़ भागे। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 16 निवासी रश्मि ने बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ रहती है। कुछ दिन पहले पड़ोस के दो युवकों के खिलाफ थाना सिकंदरा में एक केस दर्ज कराया था। तब से आरोपियों के परिवार वाले केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे आरोपियों के परिजन घर के अंदर आ गए। गालीगलौज, मारपीट करने लगे। विरोध करने पर बाल पकड़ कर घर से बाहर खींच लाए। रास्ते में गिरा-गिराकर पीटा।
थाने में सुनवाई न होने पर महिला ने एसीपी मंयक तिवारी से गुहार लगाई। इंस्पेक्टर क्राइम उत्तम चंद पटेल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़
छात्रा से पड़ोसी के रिश्तेदार ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। पीड़ित ने बताया कि जगनेर के सरेंधी गांव के सूरज का अपनी मौसी के घर आना-जाना है। गांव की एक छात्रा के पिता ने 1000 रुपये उधार लिए थे। 22 दिसंबर को 13 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी, तभी सूरज घर में आ गया और छेड़छाड़ की। थानाध्यक्ष वीरेश पाल गिरि ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।