फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neighbor woman said such thing to wife husband got furious attacked with acid

आगरा: पड़ोसी महिला ने पत्नी से कही ऐसी बात, गुस्से से आग बबूला हुआ पति; तेजाब से किया हमला

Tue, 28 Nov 2023 10:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Nov 2023 10:02 PM IST
सार

पड़ोसी महिला ने पत्नी से पति की शिकायत कर दी। इसी बात को लेकर वो गुस्से से आग बबूला हो गया। उसने तेजाब से पड़ोसी महिला पर हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से झुलस गई। 
 

विज्ञापन
Neighbor woman said such thing to wife husband got furious attacked with acid
तेजाब से किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक महिला को पड़ोसी बदनाम कर रहा था। महिला ने आरोपी की पत्नी से शिकायत की। इससे आरोपी बौखला गया। मंगलवार सुबह उसने महिला पर एसिड डालकर भाग गया। शोर सुनकर आए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना सुमनेश विकल ने बताया कि महिला किराये पर रहती है। इसी मकान में पहली मंजिल पर ही खंदौली का गजेंद्र भी किरायेदार है। महिला का आरोप है कि गजेंद्र गलत नीयत रखता है। उन्हें मोहल्ले में बदनाम कर रहा है। पड़ोसियों से कह रहा है कि उनसे कोर्ट मैरिज करेगा, जबकि वह शादीशुदा है। आरोपी गजेंद्र भी शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। उसकी पत्नी और बच्चे गांव में रहते हैं। सोमवार को गजेंद्र की पत्नी से बात की। इस बारे में बताया। कहा कि वो अपने पति को समझा ले।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि इसकी जानकारी गजेंद्र को हो गई। सोमवार को उसने तेजाब डालने की धमकी दी थी। मंगलवार को सुबह 8:30 बजे आंगन में बर्तन धोते समय गजेंद्र आया, प्लास्टिक के डिब्बे से उन पर एसिड उड़ेल दिया। डिब्बा फेंककर आरोपी भाग गया। हाथ और गर्दन झुलस गए। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि एसिड अटैक के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। आरोपी गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। वह 45 साल का है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।


पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
शहर और देहात में एसिड अटैक की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। शाहगंज में पूरे परिवार पर एसिड डाल दिया गया था। इसमें केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था। एक साल पहले शाहगंज में युवती पर तेजाब फेंका गया था। वह बच गई थी। कई साल पहले हरीपर्वत क्षेत्र में एक बच्ची पर तेजाब डाला गया था। इसके अलावा भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed